{"_id":"682a3acc6c738c0b3e0d2369","slug":"palika-will-file-a-case-against-four-property-dealers-chandausi-news-c-204-1-chn1003-120157-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चार प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चार प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी पालिका
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। लक्ष्मणगंज में पालिका की साढ़े छह बीघा जमीन पर प्रशासन ने फिर से कार्रवाई तेज कर दी है। इस जमीन की प्लॉटिंग करने में प्रकाश में चार प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ अब पालिका मुकदमा दर्ज कराएगी। एसडीएम ने पालिका को कार्रवाई के लिए सूचित किया है। पालिका की इस भूमि पर एक मुस्तफा ए रजा नाम से मस्जिद और 34 मकान बने हैं। जिसमें कुछ मकान प्रधानमंत्री आवासीय योजना के भी हैं।
बता दें कि मार्च 2025 में लक्ष्मणगंज में नगर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीएम राजेंद्र पैंसिया के निरीक्षण के बाद कार्रवाई शुरू हुई थी। 18 मार्च को तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पैमाइश कराई थी। पैमाइश के बाद यहां नगर पालिका की साढ़े छह बीघा जमीन पर एक मस्जिद व 34 मकान पाए गए थे।
इसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए प्रशासन ने मस्जिद समेत मकान स्वामियों को नोटिस थमा कर साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा था। मकान स्वामियों ने अपने-अपने मकान का बैनामा तहसील अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। जिनमें कुछ मकान प्रधानमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत बने हुए थे। मकान स्वामियों ने अफसरों को बताया था कि उन्होंने यहां प्लॉट खरीदे थे। जिसके बैनामे पर भी उनके पास हैं। वहीं यहांं प्लॉटिंग कर प्लॉट बेचने वालों में चार लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। जिनके खिलाफ अब पालिका मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
लक्ष्मणगंज में नगर पालिका की साढ़े छह बीघा भूमि पर अवैध रूप से बनी एक मस्जिद और 34 मकान स्वामियों से साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया था। सभी मकान स्वामियों पर बैनामे हैं। इस मामले में प्लॉट बेचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए नगर पालिका को सूचित किया गया है।
- निधि पटेल, एसडीएम, चंदौसी