फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Paddy procurement will start from today

आधी-अधूरी तैयारियों के बीच आज से शुरू होगी धान की खरीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will start from today
संभल। मंडी समिति में इस बार एक ही क्रय केंद्र लगना है। उसकी भी तैयारी गुरुवार तक नजर नहीं आई। मंडी सचिव का दावा है कि उपकरण पूरे हैं। जिस संस्था को अनुमति मिली है उसके प्रभारी ही अपनी व्यवस्थाएं बनाएंगे। मंडी में जहां क्रय केंद्र लगना है वह स्थान खाली करा दिया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ कहना है कि पहली अक्तूबर को सभी क्रय केंद्र व्यवस्थित मिलेंगे। इसके लिए सभी को निर्देशित कर दिया गया है। शुक्रवार से धान की खरीद के लिए क्रय केंद्र खुल जाएंगे। संभल जिले में 20 क्रय केंद्रों को अनुमति मिली है। संभल मंडी समिति में एक क्रय केंद्र पर खरीद होगी। इस बार 113 मीट्रिक टन की खरीद का लक्ष्य शासन की ओर से मिला है। बीते वर्ष धान की खरीद के लिए संभल जिले में 52 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। इस बार 20 क्रय केंद्र स्वीकृत हुए हैं। डिप्टी आरएमओ का कहना है कि पिछले वर्ष जिले में 10 लाख क्विंटल धान की खरीद हुई थी। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार इस बार खरीद का लक्ष्य जो मिला है उसको भी पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

पीने के पानी से लेकर शौचालय की व्यवस्था का दावा
संभल मंडी समिति के सचिव मलखान सिंह का कहना है कि धान की बिक्री करने आने वाले किसानों के लिए पानी के लिए प्याऊ लगा हुआ है। शौचालय समिति कार्यालय में बना है, उसका किसान इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा भी पूरी व्यवस्था की जाएगी। उपकरण आ गए हैं। क्रय केंद्र पर पहली अक्तूबर की सुबह पहुंच जाएंगे। जगह को खाली करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीन धान की बिक्री करने के लिए पहुंच रहे किसान
मंडी समिति में इस समय बसंती प्रजाति व अन्य महीन धान की बिक्री तेजी से की जा रही है। 2300 रुपये से लेकर 2800 रुपये तक की बिक्री का धान मंडी समिति पहुंच रहा है। कॉमन धान की आवक शुरू भी नहीं हुई है। मंडी सचिव का कहना है कि 15 अक्तूबर के आसपास कॉमन धान की आवक शुरू होगी। फिलहाल तो किसान आढ़ती को महीन धान बेच रहा है। कॉमन धान का समर्थन मूल्य 1950 रुपये है और महीन धान पर महंगाई बनी हुई है।
महीन धान की आवक से लग रहा है जाम, पुलिस कर्मी नदारद
मंडी समिति में जाम के हालात दो दिन से लगातार बन रहे हैं। महीन धान की आवक के दौरान बेतरतीब तरीके से किसान ट्रैक्टर-ट्राली खड़े कर रहे हैं। इससे आढ़तियों के साथ ही किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मंडी समिति में पुलिस चौकी है। इसके बाद भी पुलिस कर्मी सुध लेने के लिए तैयार नहीं है। मंडी सचिव ने छह पीआरडी जवानों की मांग की है। पहली अक्तूबर से उन जवानों की ड्यूटी लगेगी।

चार बजे तक दर्ज कराएं उपस्थिति, नहीं तो टोकन हो जाएगा निरस्त
डिप्टी आरएमओ विजेयता सिंह ने बताया कि किसानों को अपना टोकर लेकर क्रय केंद्र पर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक उपस्थिति दर्ज करानी है। यदि इस अवधि में किसान क्रय नहीं पहुंचे तो उनका टोकन निरस्त हो जाएगा। अगला टोकन मिलने पर ही धान की तौल होगी। इसलिए किसानों को टोकन की अवधि और क्रय केंद्र आने के लिए खास ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed