{"_id":"60a6bf488ebc3efbd1476829","slug":"one-teacher-dies-due-corona-sambhal-news-mbd3896196166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक शिक्षक की मौत, 24 और संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक शिक्षक की मौत, 24 और संक्रमित मिले
विज्ञापन
संभल। जिले में संक्रमण की रफ्तार कम हुई है लेकिन थमी नहीं है। 24 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। एक शिक्षक की संक्रमण से जूझते हुए मौत हुई है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 645 हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 142 पहुंच गई है। इसमें 97 लोगों की मौत कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुई है। 45 लोगों की मौत कोरोना की पहली लहर के दौरान हुई थी। लॉकडाउन अवधि में संक्रमण की रफ्तार कम हुई है पर थमी नहीं है।
जिले में राहत की बात यह है कि इस समय संक्रमित मरीजों से कहीं ज्यादा मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट रहे हैं। गुरुवार को 129 लोग स्वास्थ्य हुए हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज ज्यादा सही हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जो मरीज होम आइसोलेट हैं उनकी देखभाल पूरी तरह की जा रही है।
इसी का परिणाम है जो लोग स्वस्थ्य हो रहे हैं। असमोली ब्लॉक के गांव नेकपुर निवासी 47 वर्षीय प्रधानाध्यापक की गुरुवार की सुबह मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। संक्रमण की पुष्टि के बात परिजन निजी अस्पताल में ही उपचार करा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमण थमा है। लेकिन थमा नहीं है। इसलिए जागरूक बने रहने की जरूरत है।