फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On the orders of the court, rape case filed against three including ZIP member

Sambhal News: कोर्ट के आदेश पर जिपं सदस्य समेत तीन पर दुष्कर्म का मुकदमा

Sat, 03 Feb 2024 04:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 03 Feb 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, rape case filed against three including ZIP member
गुन्नौर (संभल)। कोर्ट के आदेश पर जिला पंचायत सदस्य और गुन्नौर सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रहे विजय यादव और उसके दो साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। इससे पहले भी गुन्नौर की एक महिला ने आरोपी विजय यादव व उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दस दिसंबर 2023 की शाम पांच बजे वह गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव में अपनी ननद के घर जाने के लिए बबराला में ऑटो का इंतजार कर रही थी। उसी समय जुनावई के गांव सिहोरा निवासी जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, गुन्नौर के गांव बिजुआ नगला निवासी प्रमोद, गांव हिमांयुपुर निवासी संजीव कार लेकर वहां आ गए। जिसके बाद उसे रास्ते में छोड़ देने की बात कहकर कार में बैठा लिया। इसके बाद एक कच्चे रास्ते पर तीनों ने तमंचे के बल पर पीड़िता से बारी- बारी दुष्कर्म किया। थाना पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय में गुहार लगाई। कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए गुन्नौर पुलिस को आदेश दिए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन




विजय यादव आप के टिकट पर लड़ चुका विधानसभा चुनाव
गांव सिहोरा निवासी आरोपी विजय यादव वर्तमान में जुनावई क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं। पूर्व में यह सपा में शामिल थे। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव उन्होंने निर्दलीय लड़ा था। इसके बाद वर्ष 2022 में हुए विधान सभा चुनाव में वह गुन्नौर सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म का एक अन्य मामला भी दर्ज है विजय यादव व उसके साथियों पर
बबराला निवासी एक महिला ने जून 2022 में जिपं सदस्य व उसके साथियों पर घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामले को लेकर छह जनवरी 2022 को चंदौसी के एक मोहल्ले में आरोपी दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंच गया था। दुष्कर्म पीड़िता ने मुकदमे में समझौते न करने पर हमला करने का आरोप लगाया था। वही आरोपी जिपं सदस्य ने दुष्कर्म पीड़िता व उसके परिजनों पर जानलेवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


यह मुकदमा पूरी तरह से झूठा हैं। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का पति, उसकी बहन व अन्य लोगों ने चंदौसी के मोहल्ले में मुझे घर बुलाकर जानलेवा हमला किया था। थाना बनियाठेर में यह मुकदमा दर्ज हैं। रंजिशन झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।
विजय यादव, जिला पंचायत सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed