{"_id":"58e2a0d34f1c1bbf6e5b53ad","slug":"now-no-bodoy-make-masjid-at-the-name-of-babar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबर के नाम पर कोई भी मस्जिद नहीं बनने देंगेः बलराज सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबर के नाम पर कोई भी मस्जिद नहीं बनने देंगेः बलराज सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
हिन्दू संगठनों की मांग
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग दल के मेरठ प्रांत के संयोजक बलराज सिंह डूंगर ने कहा कि देश में कहीं भी बाबर के नाम की मस्जिद नहीं बनने दी जाएगी। अयोध्या में राम मंदिर बनाने से कोई भी नहीं रोक सकता है। उम्मीद है कि 2019 से पहले ही भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।
बजरंग दल के मेरठ प्रांत के संयोजक बलराज डूंगर सोमवार को संभल आए। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि तीन तलाक पूरे देश का विषय बन गया है। जब विदेशों में तीन तलाक पर कानून बन सकता है तो फिर भारत क्यों नहीं बन सकता। मुस्लिम समाज इस्लाम के नाम पर तीन तलाक की बात करता है। लेकिन मैं उन महिलाओं का सम्मान करता हूं जो तलाक के विरोध में सड़क पर उतर रही हैं।
उन्होंने कहा कि एक तरफ शरीयत की बात करते हैं और दूसरी ओर जब सजा का नंबर आता है तो संविधान को याद करते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा संभल में राम महोत्सव कार्यक्रम है। उसमें वह शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
अब अयोध्या में राम मंदिर बनने से कोई भी नहीं रोक सकता है। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक मनोज वर्मा का कहना है कि बाबर आक्रमणकारी और विदेशी था। बजरंग दल का पुराना स्टैंड रहा है कि देश में बाबर के नाम पर एक भी मस्जिद नहीं रहने देंगे। हम उस पर कायम हैं। बाबर के नाम की मस्जिद बनाने वालों से पूछना चाहता हूं कि उनका बाबर क्या लगता है। अब बाबर के नाम की एक भी मस्जिद नहीं बनने दी जाएगी।