फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no economical help after woman farmer death

महिला किसान को प्रशासन की ओर से नहीं मिली कोई आर्थिक मदद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
no economical help after woman farmer  death
संभल। आलू की फसल चौपट होने से हुई किसान की मौत के मामले में राजनीतिक दल आगे आए हैं। किसान के परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की गई। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष चौधरी अजयवीर सिंह ने कहा कि किसान परिवार को तत्काल आर्थिक मदद दी जाए क्योंकि फसल खराब होने के सदमे से महिला किसान की मौत हुई है।
विज्ञापन

संभल तहसील के गांव सेवड़ा जसरथ नगला निवासी टोड़ी सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात हुई बारिश और ओलावृष्टि से उसकी आलू की फसल बर्बाद हो गई। शुक्रवार को दोपहर उनकी पत्नी रज्जो खेत पर चली गई। फसल बर्बाद देखी तो हालत बिगड़ गई और घर आ गई। हालत में सुधार नहीं हुआ तो अमरोहा ले गए। जहां से मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसके पास मात्र तीन बीघा कृषि भूमि है। उसमें इस बार आलू की फसल लगाई थी। जो बारिश और ओलावृष्टि से नष्ट हो गई। इसी सदमे में उसकी पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने फसल बर्बाद होने से सदमे में आई महिला की मौत होने की जानकारी प्रशासन को भी दी है। इस बीच उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि महिला के नाम कोई जमीन नहीं है। जहां तक फसल के सदमे से मौत होने की बात है।

इसकी हकीकत जानने के लिए लेखपाल को गांव भेजा गया था। इसमें सदमे से मौत की कोई पुष्टि नहीं है। फिर भी प्रशासन की ओर से फसल की क्षति का आकलन कराया जा रहा है। क्षतिपूर्ति नियमानुसार दिलाई जाएगी। वहीं रालोद के जिलाध्यक्ष अजयवीर सिंह ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग उठाई। इस बारे में देरी होने पर रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि रालोद इसे मुद्दा बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed