{"_id":"6a91e4def91a733f130e675e","slug":"youth-from-raebareli-dies-after-being-hit-by-a-truck-on-ganga-expressway-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-139618-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से रायबरेली के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से रायबरेली के युवक की मौत
Sat, 29 Aug 2026 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार रायबरेली के थाना ऊंचाहार के गांव बछैयापुर निवासी युवक मंदीप सिंह (35) की मौत हो गई। वहीं, उसके गांव का ही साथी शिवम घायल हो गया। निजी अस्पताल में उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
हादसा बृहस्पतिवार की रात करीब तीन बजे गांव किरारी के निकट हुआ। प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक के मुताबिक, आर्टिगा कार प्रयागराज की ओर जा रही थी। तभी गांव किरारी के निकट ट्रक की टक्कर लगने से हादसा हो गया। हादसे में मंदीप सिंह व शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए गंगा एक्सप्रेसवे के निकट एक निजी अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सक ने मंदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल शिवम का उपचार मुरादाबाद के निजी अस्पताल में हो रहा है।
प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। क्षतिग्रस्त कार को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।