{"_id":"6a91e42486eede7d0906e539","slug":"talks-regarding-the-demand-for-the-construction-of-a-small-bridge-lasted-an-hour-and-a-half-the-protest-was-called-off-following-assurances-from-the-sdo-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-139620-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुलिया निर्माण की मांग पर डेढ़ घंटे चली वार्ता, एसडीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुलिया निर्माण की मांग पर डेढ़ घंटे चली वार्ता, एसडीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त
Sat, 29 Aug 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक के गांव बबनपुरी कलां के जंगल में मध्य गंगा नहर पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार देर रात समाप्त हो गया। खंड आठ मध्य गंगा नहर के एसडीओ अंशुल सक्सेना रात करीब 10 बजे धरना स्थल पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे किसानों से वार्ता की। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
भाकियू अराजनीतिक के जिला प्रमुख महासचिव शीशपाल सिंह यादव ने बताया कि गांव के जंगल में मध्य गंगा नहर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन चकरोड के सामने पुलिया नहीं बनाई गई है। इससे बबनपुरी समेत चार गांव के किसानों को खेतों पर आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बावजूद पुलिया का निर्माण नहीं किया गया, जिसके चलते किसानों ने नहर का काम बंद कर धरना शुरू कर दिया था।
वार्ता के बाद एसडीओ ने बताया कि नहर की खोदाई के बाद ट्रायल के लिए छह दिन तक पानी चलाया जाएगा। इस दौरान नहर में जो भी कमियां होंगी, उन्हें ठीक किया जाएगा ताकि आसपास के किसानों की फसल को नुकसान न हो। उसके बाद चकरोड के सामने नहर में मिट्टी डालकर अस्थायी रास्ता बना दिया जाएगा, जिससे किसानों को आवाजाही में दिक्कत न हो। पुलिया निर्माण के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। धनराशि जारी होते ही पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
कोट -
बबनपुरी कलां में पुलिया निर्माण को लेकर किसानों से वार्ता की गई है। किसानों की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। नहर की खोदाई का कार्य जारी है, ट्रायल के लिए पानी छोड़ दिया गया है।
अंशुल सक्सेना, एसडीओ, मध्य गंगा नहर खंड-8