{"_id":"57f94e194f1c1b6c5327087c","slug":"murder-of-pradhan-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में प्रधान के भतीजे की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में प्रधान के भतीजे की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो धनारी/चंदौसी संभल।
Updated Sun, 09 Oct 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
धनारी थाने में हत्या की तहरीर लिखते मृतक के परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धनारी थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में प्रधानी की चुनावी रंजिश को लेकर औरंगाबाद की ग्राम प्रधान सोमवती के भतीजे की सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना पांच साल पूर्व की गई दूसरे पक्ष के प्रधान की हत्या की परिणति बताई जा रही है।
धनारी थाने के औरंगाबाद गांव निवासी भूरे सिंह यादव का पुत्र धन सिंह यादव उर्फ पप्पू (28) अपने छोटे भाई के साथ बाइक से अपने गांव के सुल्तानगढ़ में रहने लगे रामवीर सिंह पुत्र दरियाब सिंह यादव के यहां अपनी बेटी के मुंडन की दावत देने गया था। पप्पू की बेटी के मुंडन की दावत सोमवार को है।
विज्ञापन
सुल्तानगढ़ में शाम करीब साढ़े पांच बजे जब धन सिंह उर्फ पप्पू बैठा बात कर रहा था तो चहारदीवारी के सहारे पांच लोग आए और धन सिंह उर्फ पप्पू को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली कनपटी पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन लाठी-डंडे व लाइसेंसी शस्त्र लेकर पहुंचे। धनारी थानाध्यक्ष गंगा सिंह यादव भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बमुश्किल शव को थाने लाकर शीघ्रता से सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
एएसपी कमलेश दीक्षित व सीओ गुन्नौर उमेश यादव भी मौके पर पहुंच गए। घटना पुरानी चुनावी रंजिश की परिणति बताई जा रही है। मृतक के भाई सुरेश सिंह यादव की तहरीर पर रामदास यादव, भाई राजवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह तथा चचेरे भाई ब्रह्मचारी पुत्र राजाराम यादव व वीरपाल सिंह पुत्र पन्नू यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।