फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mukhyamanti aarogya mela in sambhal

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान 2645 मरीजों का जिलेभर में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
mukhyamanti aarogya mela in sambhal
संभल। जिले के प्राथमिक व नगरीयस्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही दवाई वितरित की गई। रविवार को जिलेभर के 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 4 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में 2645 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।
विज्ञापन

इसमें 920 पुरूष व 1246 महिलाओं और 479 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 278 लोगों की एंटीजन किट से कोरोना की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। आरोग्य मेले के दौरान 222 पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। इन मेलों में आयुष विभाग, आईएमए और नीमा के चिकित्सकों के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेले का निरीक्षण डा. अजय कुमार वर्मा, डा. रामजी लाल, महेश गौतम, संजीव राठौर, मनु तेवतिया, अरबाब मेंहदी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed