फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Monkeys wreaked havoc on the crops, so humans turned into bears.

Sambhal News: बंदरों ने निकाली फसलों की जान तो भालू बन गए इन्सान

Wed, 26 Aug 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 26 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Monkeys wreaked havoc on the crops, so humans turned into bears.
बनियाठेर के गांव अकरौली में भालू की वेशभूषा पहन जानवरों से खेत की रखवाली करता किसान - संवाद - फोटो : Archive
बनियाठेर (संभल)। बंदरों के आतंक से परेशान किसान अब भालू का किरदार निभाने लगे हैं। इंसानी रूप को भालू वाली वेशभूषा से ढकते हैं और फिर खेतों में छलांग लगाते हुए बंदरों के पीछे दौड़ते हैं। इससे न सिर्फ बंदर भागते हैं बल्कि फसल में होने वाले नुकसान को भी बचा लिया जाता है। खास बात यह है कि ग्रामीणों का यह कार्य अब क्षेत्र में कौतूहल का विषय बन गया है।
विज्ञापन

दरअसल, संभल जिले के तरौली, रसूलपुर, कैली, गोपालपुर, बनियाखेड़ा, मानकपुर, नरौली समेत कई गांवों बंदरों का आतंक चरम पर है। घरों में नुकसान करने के साथ ही बंदर फसलों के भी दुश्मन बने हैं। रसूलपुर निवासी किसान नन्हे ने बताया कि बंदरों के झुंड खेत में घुसकर धान की बालियों को नष्ट कर रहे हैं। काफी प्रयास के बाद भी फसल को बंदर से बचा नहीं पा रहे हैं। ऐसे में भालू की ड्रेस पहनकर चेहरे पर मुखौटा लगाकर खेतों के आसपास घूमते हैं तो बंदर भाग जाते हैं। हालांकि बारिश और उमसभरी गर्मी में ड्रेस पहनना काफी मुश्किल होता है।
विज्ञापन

अतरौली निवासी अरविंद ने बताया कि वह 1500 रुपये में मुरादाबाद से भालू की ड्रेस खरीदकर लाए थे। गांव में ऐसी दर्जन भर ड्रेस हैं, जिन्हें किसान बारी-बारी से पहनकर खेतों की रखवाली कर रहे हैं, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed