फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Medical workers boycotted work by tying black ribbon for two hours

Sambhal News: चिकित्सा कर्मियों ने काला फीता बांधकर दो घंटे किया कार्य बहिष्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Medical workers boycotted work by tying black ribbon for two hours
चंदौसी। चिकित्सा महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने स्थानांतरण नीति के विरोध में सीएचसी चंदौसी में विरोध प्रदर्शन किया। बांह पर काली पट्टी बांध दो घंटे कार्य बहिष्कार रखा।
विज्ञापन

शनिवार को चंदौसी सीएचसी में सुबह आठ से दस बजे के बीच स्वास्थ्य कर्मी प्रांतीय संगठन के निर्देश पर कार्य बहिष्कार किया। वक्ताओं ने शासन से लंबित मांगों को जल्द पूरा कराने की मांग की। कहा कि मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पदों पर बिना पद सृजित किए पैरामेडिकल स्टाफ को समायोजित करना गया है। ऐसे में वह इधर उधर भटक रहे हैं। नये पद सृजित किए जाए। विभागीय लापरवाही के कारण दांपत्य नीति विकलांग व गंभीर बीमारी मान्यता प्राप्त संघों के पदाधिकारियों के स्थानांतरण में नीति का सभी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें बदलाव की आवश्यकता है। जो स्थानांतरण हो गए है, उनकी पुन: बहाली, शासन का दो वर्षो से चिकित्सा संगठनों से वार्ता नहीं हुई है। जिस कारण संगठनों की मांगे अभी तक लंबित पड़ी है। प्रांतीय आह्वान पर मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने सुबह आठ से दस बजे तक काला फीता बांधकर कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भुजबीर सिंह, अजय पाल सिंह, हेमा पाठक, महेश चंद्र, मोहन पाठक, संजय मौर्य, डॉ. सोनी गौतम, डॉ. एमपी सिंह, शोभा शर्मा, गिरिराज सिंह, शिवराज, हेमेश नाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed