फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mantha trader

कारोबार बंदकर सड़क पर उतरे मैंथा व्यापारी

Fri, 29 Jul 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल Updated Fri, 29 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
mantha trader
संभल में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते मैंथा व्यापारी

विज्ञापन
 कारोबार ठप करने के बाद संभल के मैंथा व्यापारी गुरुवार को सड़कों पर उतर आए। व्यापारियों ने गुरुवार को दोपहर मैंथा मार्केट में प्रदर्शन किया। इसके बाद वाणिज्यकर विभाग के कार्यालय पहुंचे जहां वार्ता के बाद ज्ञापन सौंपा। दिनभर मैंथा की खरीद-फरोख्त नहीं हुई। कुछ किसान मंडी पहुंचे जिन्हें बैरंग लौटना पड़ा। 
संभल में मैंथा फर्मों पर वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा छापेमारी का विरोध हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि छापेमारी इस तरह से की जाती है जैसे व्यापारी कोई अपराधी हो। वाणिज्य कर विभाग के दस पंद्रह अधिकारी एक साथ भारी मात्रा में पुलिस बल लेकर पहुंचते हैं। प्रशासनिक अधिकारी साथ में  होते हैं। 
विज्ञापन

 इससे ऐसे प्रतीत होता है जैसे कोई किसी अपराधी के घरछापा पड़ रहा है। जब विशेष अनुसंधान शाखा का सर्वे एक सामान्य प्रक्रिया है। इसके लिए इतनी अधिक फोर्स की जरूरत नहीं होती है पर व्यापारी पर मानसिक दबाव बनाने के लिए सरकारी अमला एक साथ पहुंचता है जिसे अब व्यापारी वर्ग सहन करने की स्थिति में नहीं है। विरोध शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 विरोध प्रदर्शन में मैंथा एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन और सचिव दीपक गुप्ता के साथ तमाम पदाधिकारी और  सदस्य शामिल हुए। सभी वाणिज्य कर विभाग के स्थानीय अधिकारियों को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed