फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mango party

मैंगो पार्टी में मंत्री जी भी होते तो कुछ और बात होती

Fri, 29 Jul 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल Updated Fri, 29 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
mango party
कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद के बेटे की मैंगो पार्टी में आम का तलुत्फ उठाते अधकिारी और नेता

विज्ञापन
 कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद अपने ही बेटे की ओर से दी गई आम की दावत में नजर नहीं आए। खास मेहमान डीएम और एसपी भी नदारद रहे। सभी ने खुद को मसरूफ बताया। दावत में शामिल लोगों ने मंत्री जी और खास मेहमानों को अपने बीच न पाकर कहा कि अगर इस दावत में मंत्री जी और आला अफसर भी होते तो कुछ और बात होती। संयोग ही है कि पिछले साल जिस दिन आम की दावत दी गई थी उसी दिन भी किसी वजह से दावत को सादा करना पड़ा था। इस बार भी किसी वजह से  इकबाल महमूद दावत में नहीं आ पाए। डीएम ने भी व्यस्तता की वजह से दावत में शिरकत न कर पाने की बात कही। 

शहर के चुनिंदा 100 लोगों को कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद के आम के बगीचे में दी गई दावत के मेजबान कार्ड  पर बेशक उनके बेटे शान इकबाल थे मगर अनौपचारिक रूप से माना जा रहा था कि उसके मेजबान मंत्री ही हैं। कई अफसर और सियासतदां अपना चेहरा दिखाने पहुंचे भी। आमों की बेहतरीन बेरायटी, जामुन और दूध का इंतजाम था। लेकिन खुद मंत्री इकबाल महमूद नहीं दिखे। साथ ही डीएम और एसपी भी नजर नहीं आए। इससे खुद को वीआईपी बताकर रौब गांठने वाले और मंत्री जी को चेहरा दिखाने की मंशा रखने वालों की दावत फीकी पड़ गई। 
विज्ञापन


जो लोग दावत में दिखे उनमें एसडीएम जेबी सिंह और सीओ अफसर अब्बास जैदी तो दोपहर 12 बजे से पहले ही पहुंच गए। कुछ देर बाद ही अपर जिलाधिकारी विजय नारायन पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित पहुंच गए। खुशनुमा माहौल में मंत्री के बेटे सुहेल इकबाल और शान इकबाल ने इनका इस्तकबाल किया। अफसरों, सियासतदां और मंत्री समर्थकों ने बाग में लगे तंबू के नीचे सोफे में अपनी जगह ली और इसके बाद मंत्री समर्थक और करीबी लोग उनके सोफों के पीछे खड़े हो गए। बाकायदा फोटो सेशन जैसा होने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक को कहना पड़ा-अरे पहले आम तो खा लीजिए। इसी दौरान अधिकारी मंडलाई के ग्राम प्रधान हिमायत उल्ला से रूबरू हुए। वहीं मंत्री पुत्र सुहेल इकबाल ने अधिकारियों से पूछा- कैसी लगी आम की दावत। एडीएम ने हंस कर जवाब दिया। अरे यह भी कोई पूछने की बात है। वातावरण भी बढ़िया और पार्टी भी बढ़िया। करीब एक घंटे में अफसर चले गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed