फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   maintha ki aawak ghati

जांच में रुपये जब्त किए जाने से मैंथा कारोबार पर असर, आवक घटी

Sun, 19 Nov 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 19 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
maintha ki aawak ghati
संभल में मैंथा मंडी में फर्म पर सन्नाटे का माहौल। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
जनपद में निकाय चुनाव की आचार संहिता के पालन को चल रही चेकिंग में 16 लाख रुपये जब्त होने से किसान और व्यापारी सहम गए हैं। संभल की मैंथा मंडी में कारोबार पर असर पड़ा है।
विज्ञापन



 मैंथा आयल कम पहुंचने से कारोबारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचने लगी हैं। आंकलन के मुताबिक कारोबार में 40 प्रतिशत गिरावट आई है। आवक घट गई।जिला प्रशासन आचार संहिता का पालन कराने के लिए गंभीर है। लगातार चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान अब तक दो मामलों में 16 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। इनमें शुक्रवार को संभल में मैंथा तेल बेचकर लौट रहे संभल-हसनपुर मार्ग पर हसनपुर के वाहन चालक से आठ लाख रुपये बरामद करके ट्रेजरी में जमा कराए गए हैं। इससे पहले संभल-चन्दौसी मार्ग पर भी कार से भी आठ रुपये बरामद करके जब्त किए गए थे।
विज्ञापन


बहरहाल, इस कार्रवाई से जहां दूसरे कारोबार प्रभावित हैं, वहीं मैंथा कारोबार पर ज्यादा असर पड़ रहा है। किसानों और व्यापारियों को डर है कि कहीं मैंथा आयल बेचकर लौटते वक्त भुगतान की राशि पकड़ी गई और जब्त हो गई तो क्या करेंगे? इसीलिए वे मैंथा मंडी में पहुंचने से कतरा रहे हैं। इसके चलते शनिवार को संभल के कई मैंथा फर्मों पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ कारोबारियों ने बताया कि डर की वजह से किसान और व्यापारी मैंथा आयल बेचने के लिए कम पहुंच रहे है। कारोबार में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed