फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ...magar hr andaj siyasi tha

जुबां पर सियासत नहीं, मगर हर अंदाज सियासी था

Fri, 30 Sep 2016 01:52 AM IST
देव शर्मा/अमर उजाला, संभल
देव शर्मा/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 30 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
...magar hr andaj siyasi tha
नितिन गडकरी - फोटो : ANI
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मोदी सरकार के खासमखास मंत्री नितिन गडकरी के होठों की मुस्कुराहट उस समय और गहरी हो रही थी, जब उनकी घोषणाओं पर पंडाल तालियों से भर रहा था, क्योंकि लोगों के चेहरों पर उन्हें मिशन 2017 की सफलता दिख रही थी।
विज्ञापन


कहने तो तो मंच सरकारी था लेकिन मंच के ऊपर बने बड़े बड़े कमल के फूल और मंच की डी में बनी कमल के फूल की रंगोली और सड़क की ओर बने ब़डे कमल के फूल भाजपाई रंग को बयां कर रहे थे। अलीगड़ के सांसद सतीश गौतम ने वंदे मातरम का नारा बुलंद किया तो संचालक ने भारत माता का जयघोष किया। सांसद सत्यपाल सैनी ने अपनी उपलब्धियों के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की, कहा कि यूपी में 8000 किमी राजमार्ग है, नितिन गडकरी 13000 किमी बनवा चुके हैं, 16000 किमी बनवाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


यहां तक तारीफ की कि अंत में उन्हें भगवानतुल्य तक कह दिया। 
सपा के वरिष्ठ नेता व राज्य सभा सांसद जावेद अली खान के साथ साथ कुंदरकी के सपा विधायक हाजी रिजवान व बिलारी के सपा विधायक मुहम्मद फईम भी बैठे थे, आखिरकार जावेद अली खां का सब्र टूटा और माइक पर आकर यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कृष्ण जन्म स्थली मथुरा की तरह हरिद्वार चार धाम को भी नेशनल हाइ-वे बनाने की मांग कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन गडकरी का निशाना तो मिशन-2017 था। आखिरकार भाजपा पर किसी अन्य को भारी कैसे पड़ने देते, 36बी रेलवे फाटक के ओवरब्रिज के निर्माण के साथ ही लय में आए और यूपी फतेह की पटकथा लिखते हुए सभी मांगों को पूरा करते हुए बोले कि और भी यदि कुछ चाहिए तो मांग लो, वह भी दे दूंगा, क्योंकि यूपी में दो लाख करोड़ की सड़कें बनानी हैं।  ऐलान किया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जो भी मांगेंगे, मैं दूंगा, पूरा सहयोग करूंगा। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव तो वैसे भी उन्हें अपना छोटा भाई मानकर आशीर्वाद देते हैं। 

बात देश को आगे बढ़ाने की है, यह किसी पार्टी का नहीं बल्कि सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों का एजेंडा है। भारत धनवान देश हैं, हम में इच्छा शक्ति है, हम कुछ भी कर सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed