फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   line men khade yuwak pr chala police k danda

लाइन में खड़े युवक पर चला पुलिस का डंडा, चोटिल

Thu, 15 Dec 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 15 Dec 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
line men khade yuwak pr chala police k danda
lathi charge on guest teacher - फोटो : AmarUjala
युवक के हाथ में चोट आई है। पिटाई के बाद युवक बैंक से दो हजार रुपये लेकर अपने घर     चला गया। 
विज्ञापन


असमोली थाना क्षेत्र के गांव खासपुर निवासी अकरम बुधवार को असमोली स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालने के लिए आया था। बैंक के बाहर लोगों की भीड़ लगी और लोग अंदर जाने के लिए कतार में इंतजार कर रहे थे। भीड़ को देखते हुए अकरम बिना कतार के अंदर जाने का प्रयास  करने लगा। बैंक में मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को रोकना चाहा तो नोकझोंक हो गई। इसी बात से गुस्साए पुलिसकर्मी ने युवक की डंडे से पिटाई कर दी। युवक ने खुद को बचाया तो डंडा उसके हाथ में लग गया। अकरम के हाथ में चोट लग गई। इसके बाद युवक ने लाइन में लगकर दो हजार रुपये निकाले और अपने घर चला गया।

फल विक्रेता ने बैंक लाइन में लगे वृद्ध को पीटा, दरोगा को दिया धक्का
चंदौसी (ब्यूरो)।  कृषि उत्पादन मंडी समिति की भारतीय स्टेट बैंक शाखा मेें लाइन में लगे वृद्ध की फल विक्रेता ने पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आए दरोगा को धक्का दे दिया। वृद्ध ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


आवास विकास निवासी हंसराज पुत्र उत्तमचंद का स्टेट बैंक शाखा मंडी समिति में खाता है। वह बुधवार की सुबह सात बजे अपने खाते से रुपये निकालने के लिए लाइन में लग गया। दोपहर 12 बजे वृद्ध हंसराज की बारी आई तो फल विक्रेता उसे धक्का देकर अंदर जाने लगा। दोनों में कहासुनी हुई तो लोगों ने मामला शांत करा दिया। हंसराज रुपये निकालने के लिए अंदर चला गया। इसी दौरान फल विक्रेता भी अंदर चला गया और हंसराज से गाली गलौज करने लगा। हंसराज ने विरोध किया तो फल विक्रेता ने उसे पीट दिया। बैंक के अंदर भीड लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर तैनात दरोगा करन सिंह सैनी बीच बचाव को पहुंचे तो फल विक्रेता ने दरोगा को भी धक्का दे दिया और वह गिर गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश सिंह चाहर भी मौके पर पहुंचे और दोनों को कोतवाली ले आए। हंसराज ने फल विक्रेता बली मोहम्मद निवासी लाल मस्जिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed