{"_id":"5a1093d74f1c1b72548be06f","slug":"ladki-ke-lash-mili-hatya-ki-report-darj","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकूनी गांव में युवती की लाश मिली, हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकूनी गांव में युवती की लाश मिली, हत्या की रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
AXE_CRIME
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नखासा थाना क्षेत्र के चौकूनी गांव में शुक्रवार को रात्रि बोरिंग की कुईंया से पुलिस ने युवती की लाश बरामद की है। वह अर्धनग्न अवस्था में थी। उसके सिर और गले पर चोट का निशान था। पुलिस ने हत्या कर लाश फेंकने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नखासा थाना क्षेत्र का चौकूनी गांव अमरोहा जिले के बार्डर पर है। अंदेशा है कि किसी ने युवती की हत्या कर लाश को कुईंया में फेंका हो।नखासा पुलिस को इस लाश के पड़े होने के बारे में शुक्रवार को रात्रि 8.30 बजे जानकारी मिली। इसके बाद नखासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से लाश को निकाला गया। फिर शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि जो हालात सामने आए हैं उससे लगता है कि युवती की कहीं किसी अन्य स्थान पर हत्या की गई है। हत्या के बाद घटना को छुपाने की नीयत बोरिंग की कुईंया में लाश फेंकी गई। युवती के शरीर में सिर और गले पर चोट थी। चोट और शव की हालत को देखते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती के शरीर पर नाममात्र के कपड़े ही थे।