{"_id":"582a14724f1c1b56368fe614","slug":"kartik-purnima-pr-hr-hr-gange-ki-goonj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर हर-हर गंगे की गूंज, लाखों ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर हर-हर गंगे की गूंज, लाखों ने लगाई डुबकी
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Tue, 15 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
गंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसौना डांडा पर सोमवार को करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। वहीं राजघाट में भी तीन लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान को पहुंचे। श्रद्धालुओं का गंगातट पर पहुंचने का सिलसिला रविवार शाम से शुरू हुआ।
सोमवार देर शाम तक श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते रहे। श्रद्धालु अपने वाहन ट्रैक्टर, डनलप, बुग्गी, बाइकों, से सवार होकर मेला पहुंचे। इस दौरान मेले की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम थे।
रजपुरा स्थित सिसौना डांडा में द्वितीय मिनी कुंभ में कार्तिक पूर्णिमा पर करीब चार लाख श्रद्धालु पहुंचे।
मां गंगा की आरती में शामिल होकर अपने परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। प्रशासन की ओर से मेले को सफल बनाने के लिए रविवार को पूरी तैयारियां थीं। सोमवार की सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ गंगातट की ओर चली। श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर गंगातट पर पहुंच गए। सर्व प्रथम श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए मां गंगा का गुणगान करते चल रहे थे। श्रद्धालुओं के जयकारों से गंगातट गूंज उठा। मिनी कुंभ में संभल, बदायूं, अमरोहा, बुलंदशहर जनपद के श्रद्धालु भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
मेले में लगी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की और झूले, सर्कस, वैरायटी शो, काला जादू का जमकर लुत्फ उठाया। श्रद्धालु देरशाम तक मेले में पहुंचते रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम थे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महावीर सिंह यादव ने दावा किया कि मुख्य स्नान में करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया है।