फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kar-bike ne lagaya jaam

कार-बाइक ने लगाया जाम, आज न ले जाएं

Sat, 29 Oct 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 29 Oct 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
kar-bike ne lagaya jaam
राबर्ट्सगंज में शुक्रवार को धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी करते लोग।
हर तरफ नगरवासी घंटों जाम के झाम में फंसकर निकलने की मशक्कत करते दिखे।
विज्ञापन


वहीं धनतेरस पर जिले में आठ करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। बर्तनों के साथ-साथ सोने चांदी के आभूषण, बाइक आदि की खूब  बिक्री हुई। धनतेरस के इस शुभ लग्न में  कुछ लोगों  ने अचल संपत्ति भी अपने नाम की। देररात तक बाजार खरीदारों से गुलजार   नजर आए। 
धनतेरस  के दिन बाजार में सुबह से ही शहर की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ थी। लोग घरों की सजावट और त्योहार से जुड़ी सामग्री खरीद रही रहे थे। 


शहर ही नहीं ग्रामीण अंचल से भी खरीदारों दुकानों पर पहुंच गए थे। बाजार में सोना, चांदी, बर्तन, कार, बाइक के शोरुम व इलेक्ट्रानिक्स की  दुकानों पर  खरीददारों का तांता लगा रहा। हालांकि इस बार पिछली वर्ष से कम  का कारोबार होने का अनुमान है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरविंद एमडीएच ने बाजार का जायजा लेने के बाद देर रात्रि बताया कि सात करोड़ से अधिक का कारोबार एक दिन में हुआ है। 
विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक ट्रेडिंग दुपहिया वाहनों की है। इसके बाद चार पहिया वाहन खरीदे गए। धनतेरस होने की वजह से सोने चांदी और बर्तन का तीन करोड़ से अधिक का कारोबार रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी/गुन्नौर। धनतेरस पर परंपरा के मुताबिक सोने व चांदी के आभूषणों, दोपहिया वाहन, इलेक्ट्रानिक उत्पादों से लेकर बर्तनों की खरीदारी की गई। देर रात तक बाजार गुलजार रहे। 
  चंदौसी में धनतेरस पर करीब दो करोड़ रुपये का सर्राफा कारोबार, पांच लाख रुपये का बर्तन करोबार और करीब एक करोड़ रुपये का इलेक्ट्रानिक उत्पादों व दोपहिया वाहनों की खरीद फरोख्त हुई। नगर में सबसे अधिक कारोबार सर्राफा बाजार ने किया। इसके बाद दूसरे नंबर पर दोपहिया वाहन और इलेक्ट्रानिक उत्पादों का बाजार रहा। कारोबार में तीसरे नंबर पर बर्तन बाजार रहा। सर्राफा बाजार में करीब दो करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

सराफा बाजार में करीब 85 दुकानों पर खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। इलेक्ट्रानिक उत्पादों के शोरूम पर दिन भर खरीदारी का नजारा रहा। दोपहिया वाहनों के शोरूम भी ग्राहकों से गुलजार नजर आए। बर्तन बाजार में भी भीड़ का नजारा दिखा। लोगों ने धनतेरस पर करीब तीन करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अंदाजा है। शिवहरि इलेक्ट्रानिक्स के संचालक अशोक कंसल ने बताया कि पिछले 15 दिन से लोग बुकिंग करा रहे थे।


परंपरा के अनुसार अधिकतर लोगों ने धनतेरस के दिन ही डिलीवरी ली। उधर, गुन्नौर क्षेत्र में धनतेरस के मौके पर बाजारों में काफी भीड़भाड़ रही। इसमें बर्तनों की दुकान पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।
 वहीं,ज्वैलर्स की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली तो सबसे अधिक महिलाओं ने सोने-चांदी की खरीदारी की। 
दूसरी तरफ, शुभ मुहूर्त के दौरान लोगों ने मोटर साइकिल से लेकर कार तक की खरीदारी की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed