फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   jimmedaron ki aankhon pr bandhi patti, bugat rhe naunihal

जिम्मेदारों की आंखों पर बंधी पट्टी, भुगत रहे हैं नौनिहाल

Thu, 15 Dec 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 15 Dec 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण अंचल से बड़ी तादात में नौनिहाल शहर के स्कूलों में पढ़ने आते हैं। जर्जर वाहन रास्ते में कई बार धोखा दे जाते हैं। ऐसे में चालक नौनिहालों से सुरक्षा की अनदेखी कर वाहनों में धक्का लगवाते हैं।
विज्ञापन

मुंसिफ रोड स्थित एक निजी विद्यालय के नौनिहाल डग्गामार वाहन को स्टार्ट कराने के लिए मंगलवार को अपराह्न करीब पौने चार बजे धक्का लगा रहे थे। कैमरे की नजर पड़ी तो बच्चों ने चालक को बताया कि फोटो खिंच रहा है। इस पर वाहन चालक सकपकाया। बच्चों से वाहन के अंदर बैठने के लिए कहने लगा। इसके बाद वो सफाई देने लगा। यह कोई पहला मामला नहीं है। ऐसी शर्मनाक तस्वीरें आए दिन देखने को मिल ही जाती हैं। नहीं मिलती तो जिम्मेदारों में गंभीरता।
विज्ञापन



बच्चों ने वाहन की लाइट जला दी थी। इससे बैट्री डाउन हो गई। बच्चों से धक्का लगाने के लिए नहीं कहा था। बच्चे स्वयं ही धक्का लगाने लगे थे। 
- करनपाल सिंह, चालक ।
- स्कूल वाहनों के नियमानुसार संचालन के प्रति हम गंभीर हैं। नियम विरुद्घ संचालन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पहले भी अभियान चलाकर कई वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बच्चों से धक्का लगवाने के मामले में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - छवि सिंह, उप संभागीय अधिकारी, परिवहन विभाग, संभल। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed