{"_id":"65ff559737bed65662094d34","slug":"im-inter-college-won-the-trophy-by-defeating-sirsi-sporting-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-109033-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आईएम इंटर काॅलेज ने सिरसी स्पोर्टिंग को हराकर ट्रॉफी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आईएम इंटर काॅलेज ने सिरसी स्पोर्टिंग को हराकर ट्रॉफी जीती
Sun, 24 Mar 2024 03:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
सिरसी (संभल)। कस्बा स्थित जवाहरलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैदान पर खेल विभाग की ओर से चल रहे जिला स्तरीय ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार का फाइनल मुकाबला हुआ। आईएम इंटर कॉलेज की टीम ने सिरसी स्पोर्टिंग टीम को हराकर ट्रॉफी जीत ली।
शनिवार को खेले गए टूर्नामेंट में सीनियर वर्ग में चार टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसका फाइनल मुकाबला आईएम इंटर काॅलेज और सिरसी स्पोर्टिंग के बीच रहा। इसमें आईएम इंटर काॅलेज ने सिरसी स्पोर्टिंग को 1-0 से हराकर ट्राफी जीत ली। जबकि जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला संभल पब्लिक स्कूल सिरसी और सिरसी स्पोर्टिंग बी के बीच हुआ। इसमें संभल पब्लिक स्कूल की टीम 2-0 से विजयी रही। विजयेता टीमों को आईएम इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य और एसबीएम डिग्री काॅलेज के प्रबंधक काशिफ रजा ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका आशिक अब्बास ने निभाई। इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी प्रमिला भारती, फुटबॉल कोज नादिर रजा आदि रहे।