{"_id":"58ff9f3e4f1c1bb365c0da0e","slug":"husband-of-pradhan-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में सट्टे पर प्रधान के पति समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल में सट्टे पर प्रधान के पति समेत चार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रतनपुर स्योंडारा में एसओजी ने आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी के खेल का खुलासा किया है। सोमवार रात करीब सवा नौ बजे एसओजी और थाना पुलिस ने गांव में दबिश दी। यहां क्रिकेट पर सट्टा लगवाने के आरोप में प्रधान के पति समेत चार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी मौके से भाग गए हैं। एसओजी ने इसमें इस्तेमाल होनेवाला सामान भी बरामद किया है।
इंडियन प्रीमियर लीग के सहारे सट्टेबाज काला कारोबार कर रहे हैं। सट्टेबाजी की सूचना मिलने और एसपी के निर्देश पर एसओजी प्रभारी संजय कुमार सिंह अपनी टीम के साथ रतनपुर स्योंडारा गांव पहुंचे थे। टीम ने सर्च वारंट लेकर ग्राम प्रधान के घर के पास खाली प्लाट की तलाशी की।
तलाशी के दौरान डेस्कटॉप कंप्यूटर, सेटटॉप बॉक्स, चार स्पीकर, मल्टी लीड कनेक्टर, चार मोबाइल और मौके से 1900 रुपये बरामद किए गए हैं। सोमवार को करीब सवा नौ बजे हुई कार्रवाई में आरोपी प्रधान के पति हिमांशु मिश्रा पुत्र नरेश चंद्र मिश्रा, मुनीश कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह, अंकुर राघव पुत्र योगेंद्र राघव, सोनू पुत्र हरपाल निवासीगण रतनपुर स्योंडारा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर सौरभ राघव पुत्र अनिल कुमार और रतनपुर निवासी प्रवेंद्र यादव मौके से भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश ने जमानत अर्जी खारिज करते हुए जेल भेज दिया।