फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Handed over to SDM in protest against the opinion of private school operators

Sambhal News: निजी स्कूल संचालकों की मानी के विरोध में एसडीएम को सौंपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Handed over to SDM in protest against the opinion of private school operators
चंदौसी। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने निजी स्कूल संचालकों की मनमानी के विरोध में एसडीएम रामकेश सिंह धामा को ज्ञापन सौंपा। नगराध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस में बढ़ोतरी व कोर्स को हर वर्ष बदलकर अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। जबकि व्यापार मंडल हर नवीन सत्र में अपना विरोध दर्ज कराता रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद भी प्रशासन द्वारा व्यापार मंडल की मांग को गंभीरता नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एसडीएम की अध्यक्षता में निजी स्कूल संचालकों की बैठक बुलाई जाए। जिसमें नए शिक्षा सत्र में नए नियम लागू न करने की हिदायत दी। ऐसा नहीं करने पर व्यापार मंडल उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी, विक्की रस्तोगी, जावेद मलिक, अनूप ठाकुर, राशिद अंसारी, मुजीव, नीशू शर्मा, राजा कुरैशी, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed