फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   hafijpur men chamunda math gira, tanaw

हाफिजपुर में चामुंडा का मठ गिरा, तनाव

Wed, 28 Sep 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 28 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
hafijpur men chamunda math gira, tanaw
तनाव
एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर चामुंडा मंदिर के मठ को गिराने का आरोप लगा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत किया। मोहम्मदपुर टांडा पुलिस चौकी मे दोनों पक्षों को बैठाकर मामला निवटा दिया। 
विज्ञापन



गांव हाफिजपुुर में एक पक्ष के लोग चामुंडा मंदिर को ऊंचा करने के लिए नया निर्माण करना चाहते थे। मंदिर के परिसर में मिट्टी डाली जा रही थी। इसी बीच पुराना निर्माण गिराया गया। इसे लेकर चामुंडा मंदिर पक्ष के लोगों ने दूसरे संप्रदाय के कुछ लोगों पर आरोप मढ़ दिया। कहा यह गया कि मंदिर के साथ बनी मठिया को दूसरे पक्ष के लोगों ने गिराया है। इसी आरोप पर तनातनी हो गई।  कुछ लोग चामुंडा मंदिर के पास पहुंच गए। ऐसे में दोनों में नोकझोंक हो गई। गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन


जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि नए निर्माण के लिए  खुद ही मंदिर पक्ष के लोगों ने मठ गिराया था। नोकझोंक तब हुई जब हमारी ओर से पुरानी मठिया के स्थान पर नए निर्माण पर आपत्ति दर्ज कराई गई। सूचना पर टांडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने दोनों पक्ष दूसरे दूसरे आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को बिगड़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को अलग किया। मामले के निपटारे के लिए दोनों पक्षों के लोगों पुलिस ने मोहम्मदपुर टांडा चौकी पर बुला लिया गया। दोनों पक्ष के लोग तीन बजे पुलिस चौकी पर पहुंच गए। संभल कोतवाल यशपाल सिंह यादव भी चौकी पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की नसीहत दी। कोई नया निर्माण न करने के आदेश दिए। अग्रिम आदेशों तक यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। 


आठ दिन पहले भी हुआ था विवाद 
संभल। हाफिजपुर गांव में कई दिनों से विवाद पनप रहा है। आठ दिन पहले भी दूसरे पक्ष पर धर्म स्थल का निर्माण करने को लेकर आरोप लगे  थे। तब दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल हो गया था। उसके बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके परिणाम स्वरूप मंगलवार को गांव का माहौल खराब होते-होते बच गया। अगर मंगलवार को भी पुलिस ध्यान न देती तो मामला बिगड़ सकता था। 


दोनों पक्षों में धर्मस्थल के निर्माण को लेकर तनातनी हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कर दिया था। दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर धर्म स्थल पर नया निर्माण न करने की नसीहत दी गई है। अगर किसी ने नया निर्माण किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
कमलेश दीक्षित, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed