{"_id":"5814f3464f1c1b980dbc2b16","slug":"gay-ki-hatya-k-virodh-men-hangama","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय की गोली मारकर हत्या के विरोध में पुलिस चौकी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय की गोली मारकर हत्या के विरोध में पुलिस चौकी पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद कई गांवों के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता ने गाय के शव को ट्राली पर रखकर गांव में घुमाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोका तो लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर गोवध कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी पर नारेबाजी करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। एएसपी, दो सीओ व तीन थानों की फोर्स बुला ली गई।
किसी तरह गाय के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद लोगों को समझाया। भाजपा ने तीन दिन में खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसपी भी शाम को मौके पर पहुंचे।
शुक्रवार की शाम को गुन्नौर थाने की पतरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के ढ़ड़वारा गांव के खलिहान में शनिवार की सुबह जब लोग शौच आदि को गए तो वहां खेत में एक गाय का शव मिला, जिसके दो गोलियां लगी थीं। बात फैली तो ढ़ड़वारा, तोतापुर, लावर, रंपुरा रामरायपुर, बिचौला भूड़ आदि कई गांवों के हजारों लोग पहुंच गए। गाय के हत्यारों को पकड़कर सामने लगाने की मांग करने लगे। इसी बीच पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अजित कुमार राजू भी साथियों के साथ पहुंच गए। यहां कुछ लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली पर गाय के शव को लादकर क्षेत्र में घुमाने की कोशिश की।
विज्ञापन
लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस पर गोवध कराने, शिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीओ गुन्नौर उमेश कुमार यादव, सीओ आफिस प्रमोद कुमार पहुंचे। गुन्नौर के साथ साथ धनारी, रजपुरा की फोर्स बुला ली गई। बज्रवाहन के साथ एएसपी राममूरत यादव भी मौके पर पहुंच गए। सपा के पूर्व विधायक राजेश यादव मौके पर पहुंचे, उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। बाद में भाजपा नेताओं ने तीन दिन के अंदर गोहत्या का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की बात कहकर भीड़ को जाने को कहा।
ग्रामीणों ने चौकी पर पोस्टमार्टम कराने की मांग शुरू की तो एएसपी राममूरत यादव के समझाने के बाद उसे नदी किनारे ले जाकर डा.मुकेश कुमार को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें दो गोलियां लगने से गाय की मौत होने की पुष्टि की गई। शाम को गाय के शव को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दफन किया जा सका। अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।