फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganga started cutting due to decrease in water level

Sambhal News: जलस्तर घटने पर गंगा ने शुरू किया कटान

Sat, 10 Aug 2024 06:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 10 Aug 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Ganga started cutting due to decrease in water level
गुन्नौर (संभल)। गंगा के जलस्तर में गिरावट आने के बाद गंगा ने गुन्नौर के तटवर्ती इलाकों में कटान तेज कर दिया है। शुक्रवार सुबह नरौरा बैराज पर ऊपर में 92643 क्यूसेक पानी था। गंगा का मीटर गेज खतरे के निशान पर 177.71 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जलस्तर कम होने के बाद गंगा कई स्थानों पर कटान कर रही हैं। खरमोरिया सैलाब के पास कटान रोकने के लिए बालू भरी बोरियां लगाई जा रही हैं। गुन्नौर के ईशमपुर सैलाब में कई स्थानों पर कटान हो रहा है। शुक्रवार को एडीएम प्रदीप वर्मा ने बाढ़ खंड के एसडीओ राजीव कुमार के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र निरीक्षण किया। कटान रोकने को किए जा रहे इंतजामों का जायजा लिया। एडीएम ने बताया कि जलस्तर घट गया है, अब संवेदनशील स्थिति नहीं है। इसके अलावा आवश्यक स्थानों पर कटान रोकने का कार्य भी कराया जा रहा है और बांध सुरक्षा का कार्य चल रहा है। एडीएम प्रदीप वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी व्यवस्थाएं पूरी रहें, कहीं भी असुविधा एवं जनहानि न होने पाए। खानपान सहित दवाओं की व्यवस्थाएं पूरी रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed