फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganga Expressway construction work fast, more than half of underpass construction work done

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेज, आधे से अधिक हो चुका अंडरपास निर्माण का कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway construction work fast, more than half of underpass construction work done
संभल। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए संभल जिले में छह से अधिक स्थानों पर अंडर पास बनाए जा रहे हैं। इनका निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। हिसामपुर के नजदीक खिरनी के पास अंडरपास का निर्माण कार्य 50 फीसदी से अधिक हो गया है। जबकि संभल-बहजोई मार्ग पर किसौली में अंडरपास बनाने के लिए पिलर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ-बुलंदशहर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334) के बिजौली गांव के पास से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 के प्रयागराज बाईपास पर जुडापुर दांदू गांव के पास मिलेगा। मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली होते हुए प्रयागराज तक जाएगा। संभल जनपद में संभल तहसील क्षेत्र के गांव ततारपुर संदल से गंगा एक्सप्रेस वे प्रवेश कर रहा है और चंदौसी तहसील के गांव नगलिया कठेर से होते हुए बदायूं जिले में प्रवेश कर जाएगा। करीब 38 किलोमीटर की दूरी पर ततारपुर संदल समेत 17 गांव संभल तहसील के और नगलिया कठेर समेत 14 गांव चंदौसी तहसील के हैं। कुल 31 गांवों से गुजर रहा है। इसमें छह से अधिक अंडरपास बनाए जा रहे हैं। गंगा एक्सप्रेस वे की चौड़ाई 121 मीटर रहेगी। क्षेत्र से गंगा एक्सप्रेस-वे गुजरने से यहां विकास को पंख लगेंगे। नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। धार्मिक दृष्टि से भी यह गंगा एक्सप्रेस वे काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। क्योंकि संभल जिले के लोग प्रयागराज के लिए सीधे इसी से आ जा सकेंगे और गंगा स्नान एवं संगम का धार्मिक पुण्य कमा सकेंगे। इन गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेस वे :
विज्ञापन

संभल तहसील के गांव ततारपुर संदल, निबौरा, खिरनी मुजाहिद्दीनपुर, बसला, लहरशीश, बंजरपुरी, सुजातपुर, कसेरुआ, भटौला, अझरा, ईसापुर सुनवारी, बहादुरपुर उर्फ सराय, रसूलपुर धतरा, करीमपुर, चिरौली भगवंतपुर गांव से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। चंदौसी तहसील में गंगा एक्सप्रेस वे बल्लमपुर, किरारी, अतरासी, मिर्जापुर अख्तारा, धर्मपुर निकट ढाढोल, राजपुर, बिसारू, लहरावन, अचलपुर, मझोला, रायपुर, फत्तेहपुर समशोई, नगलिया कठेर गांव से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed