{"_id":"689268b99f14c309c2036575","slug":"ganga-104-meters-away-from-the-danger-mark-in-narora-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122028-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नरौरा में खतरे के निशान से 1.04 मीटर दूर गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नरौरा में खतरे के निशान से 1.04 मीटर दूर गंगा
विज्ञापन
नरौरा बैराज पर गंगा का जलस्तर। संवाद
गुन्नौर(संभल)। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हरिद्वार और बिजनौर बैराज से भारी मात्रा में जल निकासी होने से गंगा नदी उफान पर है। राजघाट में गंगा लगातार खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। नरौरा में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान मीटर गेज में 178.765 मीटर पर है जबकि जलस्तर 177.72 मीटर तक पहुंच गया है। अब गंगा खतरे के निशान से 1.04 मीटर नीचे है।
मंगलवार सुबह 11 बजे बिजनौर बैराज से करीब ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नरौरा में चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि देर रात या बुधवार सुबह तक नरौरा बैराज पर जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है।
एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा ने बताया कि बिजनौर गंगा बैराज से मंगलवार सुबह 11 बजे ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अनुमान है कि यह पानी मंगलवार देर रात तक नरौरा बैराज पहुंचेगा। तो बैराज से भारी मात्रा में जल निकासी होने पर बाढ़ संभावित गांवों में बाढ़ की आशंका है। सिंचाई विभाग के अभियंता अंकित सिंह ने बताया कि नरौरा बैराज का खतरे का निशान 178.765 मीटर है, जो ढाई लाख क्यूसेक पानी रिलीज होने की स्थिति में पार हो सकता है।
विज्ञापन
इस कारण गुन्नौर तहसील के बाढ़ संभावित गांवों में पानी घुसने और फसलों के जलमग्न होने की आशंका गहरा गई है। प्रशासन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए गुन्नौर तहसील के बाढ़ आशंकित गांवों की सभी 16 बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
इन गांवों पर मंडरा रहा खतरा
गुन्नौर क्षेत्र के बाढ़ संभावित बझांगी, उदिया नगला, तोतापुर, नरूपुरा, चिरवारा की मढ़ैयां, मैदावली, सालिंग की मढ़ैयां, सिंधौला पुख्ता, मेंगरा, रघुपुर पुख्ता, मई हुसैनपुर पुख्ता, ताहरपुर, काशीपुर, नगला अजमेरी, धूमना दीपपुर, खिरकवारी टप्पा वैश्य और रामनगर टप्पावैश्य सहित 42 गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है।