फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   gaane ki avaid khareed se aarashan niti ki ud rahi dhanjjiyan

पश्चिमी यूपी में गन्ने की अवैध खरीद से आरक्षण नीति की उड़ीं धज्जियां

Mon, 20 Nov 2017 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Mon, 20 Nov 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
gaane ki avaid khareed se aarashan niti ki ud rahi dhanjjiyan
sugar cane - फोटो : amar ujala
गन्ना एवं चीनी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश की पश्चिमी यूपी में धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चीनी मिल गन्ना माफियाओं के जरिये दूसरी मिलों के आरक्षित क्षेत्र के गन्ने की अवैध खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। जिससे हर रोज करोड़ों का खेल खेला जा रहा है। संभल और अमरोहा जिला गन्ने की अवैध खरीद-फरोख्त का सेंटर बन रहा है। कई जिलों में तो गन्ने की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है लेकिन अभी तक संभल जिला प्रशासन व गन्ना विभाग कुंभकर्णी नींद सो रहा है, हालांकि जिलाधिकारी के आदेश पर अवैध गन्ना खरीद रोकने व गन्ना माफियाओं पर कार्रवाई के लिए समिति का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश की करीब 56 चीनी मिलों में सिर्फ मुरादाबाद मंडल में ही 21 चीनी मिलें हैं। यह कहना भी असत्य नहीं होगा कि मुरादाबाद मंडल के ही चार पांच चीनी मिलें ही गन्ने की अवैध खरीद-फरोख्त कर रही है, जो इस मंडल में गन्ना खरीद के लिए अभिशाप माना जा सकता है। कल ही मुरादाबाद के जिला गन्ना अधिकारी डा.सुभाष यादव ने संभल जिले के असमोली क्षेत्र में चेकिंग की थी, जिसमें असमोली की डीएसएम चीनी मिल के आरक्षित से क्षेत्र अनाधिकृत रूप से गन्ना खरीद कर बिलारी चीनी मिल ले जाए जाने का मामला सामने आने पर बिलारी मिल के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लेकिन यह सब संभल के जिला प्रशासन व जिला गन्ना अधिकारी को दिखाई नहीं दिया, ना ही इस तरह की कोई चेकिंग की गई है। बताते हैकि जिले से बाहर की कुछ चीनी मिलों ने संभल जिले के बड़े गन्ना माफियाओं से अनुबंध कर लिया है।
विज्ञापन


जिनके सहारे किसानों से खेतों में ही 230-240 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदा जा रहा है। गन्ना माफिया इसी गन्ने को 300 रुपये प्रति क्विंटल खरीद कराने वाले चीनी मिलों को बेचती है, जिससे गन्ना माफियाओं को बिना कुछ किए ही मुनाफा मिल रहा है, चीनी मिलों को भी गन्ना सस्ते में और बिना लिखा पढ़ी के मिल रहा है। यदि कोई सबसे अधिक घाटे में जा रहा है तो वह सीधा साधा किसान। सूत्रों बताते हैंकि कई चीनी मिलें संभल जिले से लाखों के गन्ने की रोजाना गन्ने की अवैध खरीद-फरोख्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed