फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Flare in wheat crop due to spark emanating from transformer

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Flare in wheat crop due to spark emanating from transformer
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के भुलावई व गुमथल मार्ग पर रविवार की सुबह 11 बजे ट्रांसफार्मर में शार्टसर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा चलने से कुछ ही देर में आग से पांच बीघा गेहूं जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भुलावई निवासी होरीलाल और उनके भाई रामचंद का गुमथल मार्ग पर खेत हैं। खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी और मेढ़ पर लगे खंभे पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। रविवार की सुबह करीब 11 बजे ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी से होरी लाल की गेहूं की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते आर रामचंद्र के खेत में फैल गई। आग की लपटें देखकर खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आग बुझाने में जुट गए। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने लगी। हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण व पुलिस पेड़ों की टहनियों, मिट्टी से आग बुझाने में जुटे रहे, कुछ ग्रामीणों ने पास के नलकूप से भारी भरकर आग बुझाने में सहयोग किया। आग लगने के 20 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। आग से दोनों भाईयों की गेहूं की पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed