फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fire at animal seller]dead

पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या, पांच के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 29 Mar 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 29 Mar 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
fire at animal seller]dead
रजपुरा के हरदासपुर गांव में घटना की जानकारी करते एएसपी। - फोटो : amar ujala
उधारी के रुपये वसूलने निकले गांव हरदासपुर के पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अगले दिन सुबह गांव के पास गेहूं के खेत में ही उसका शव पड़ा मिला। शव के पास एक तमंचा, शराब, पानी की बोतल, डिस्पोजल गिलास भी पड़े मिले।
विज्ञापन


मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी दिख रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, हत्या से पहले उसकी पिटाई भी की गई है। सूचना पर पहुंचे एएसपी कई थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने हत्या में एक आरोपी गिरवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य युवक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर निवासी दिनेश शर्मा (45) पुत्र सालिगराम शर्मा पशुओं का व्यापार करता था। परिजनों के मुताबिक, दिनेश शर्मा सोमवार शाम करीब पांच बजे बाइक से बुलंदशहर जनपद स्थित नरसेना थाना क्षेत्र के गांव पौसरा निवासी पूर्व प्रधान से उधारी वसूलने गया था।

परिजनों का कहना है कि, शाम करीब आठ बजे दिनेश से आखिरी बार संपर्क हुआ था। इस दरम्यान दिनेश ने फोन से परिजनों को प्रधान से झगड़े के संबंध में जानकारी दी थी। इसके बाद से दिनेश का फोन बंद आने लगा। इसके बाद उन लोगों ने रात में ही पुलिस को घटना की जानकारी दी और दिनेश को तलाशने पौसरा गांव पहुंचे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।


अगली सुबह गांव के दूधिए ने गवां-अनूपशहर मार्ग स्थित एक होटल के पास दिनेश की बाइक खड़ी देखी तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन जंगल पहुंच गए। वहां गेहूं के खेत में दिनेश का शव खून से लथपथ पड़ा था। पास ही तमंचा और शराब की बोतल भी पड़ी थी। व्यापारी का फोन और एक हेल्मेट भी पास ही मिला है।  कुछ ही देर में आस-पास के ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्र हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed