फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   FIR filed against BJP leader's brother for influencing investigation

Sambhal News: भाजपा नेता के भाई पर विवेचना प्रभावित करने में रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against BJP leader's brother for influencing investigation
संभल। कैलादेवी थाना पुलिस ने भाजपा नेता राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल के खिलाफ विवेचना प्रभावित करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। कपिल सिंघल पर आरोप है कि उन्होंने सील स्क्रैप फैक्टरी में सीसीटीवी कैमरे लगाकर विवेचना को प्रभावित किया है।
विज्ञापन

वहीं, कपिल सिंघल का कहना है कि उन्हें अंदेशा है कि उनकी फैक्टरी का माल खुर्द बुर्द हो सकता है। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। पुलिस ने गलत कार्रवाई की है। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रझेड़ा सलेमपुर में कपिल सिंघल की कबाड़ फैक्टरी का संचालन होता है। 18 मार्च को कैलादेवी थाना प्रभारी ने छानबीन के बाद फैक्टरी को सील कर दिया था। आरोप है कि कबाड़ फैक्टरी में चोरी के वाहन लाकर काटे गए हैं। इसमें कपिल सिंघल को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि सील फैक्टरी में दीवार फांदकर अंदर गए और वहां सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए। इससे विवेचना प्रभावित हुई है। इसलिए विवेचक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
एसटीएफ से इस मामले में छानबीन किए जाने की चर्चा
भाजपा नेता के भाई की स्क्रैप फैक्टरी में चोरी के वाहन लाकर काटने का आरोप है। इस मामले में एसटीएफ द्वारा छानबीन किए जाने की चर्चा है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं है। कैलादेवी थाना पुलिस यह खोजबीन कर रही है। हरियाणा पुलिस द्वारा भी एक लग्जरी कार के मामले में छानबीन किए जाने की चर्चा है। कैलादेवी थाना पुलिस हरियाणा पुलिस से भी जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा उन लोगों की भी तलाश की जा रही है, जिन्होंने चोरी के वाहन स्क्रैप फैक्टरी तक पहुंचाए हैं।

000000000000000000

विवेचना प्रभावित करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। सील होने के बाद दीवार फांदकर जाने की जानकारी होने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल।
00000000000000000000
मुझे अपनी फैक्टरी से सामान के खुर्द बुर्द होने का अंदेशा था। इसलिए कैमरे परिसर में लगाए हैं। जहां सील लगी है वहां नहीं गए हैं। हमारे पास सभी दस्तावेज हैं लेकिन उन पर सुनवाई नहीं की जा रही है।
कपिल सिंघल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed