फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmer dies in road accident

बेटी के घर विवाह समारोह की तैयारी के लिए जा रहे किसान की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
farmer dies in road accident
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के संभल-बहजोई मार्ग पर हयातनगर के चामुंडा मंदिर के नजदीक डीसीएम गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने व्यक्ति के परिजनों को सूचना दी। थाने पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद चालक डीसीएम गाड़ी छोड़कर भाग गया। डीसीएम गाड़ी पुलिस ने कब्जे में कर ली है। सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे हयातनगर थाना क्षेत्र में बहजोई-संभल मार्ग पर हयातनगर के चामुंडा मंदिर के नजदीक डीसीएम गाड़ी ने बाइक सवार किसान को रौंद दिया। इसमें असमोली थाना क्षेत्र के गांव अखबंदपुर उर्फ खूनपुर निवासी मुनीश शर्मा (50) पुत्र मिश्रीलाल शर्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब किसान बहजोई के गांव फत्तेहपुर शमशोई निवासी अपनी बेटी के घर जा रहा था। जैसे ही हयातनगर के चामुंडा मंदिर के पास पहुंचा तो निर्माणाधीन रोड़ पर बाइक फिसल कर गिर गई। जब तक किसान संभल पाता इससे पहले ही बहजोई की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम सिर पर चढ़ गई। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक डीसीएम गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। थाने पहुंचे पीड़ित परिजनों ने बताया कि मुनीश शर्मा की बेटी की शादी फत्तेपुर शमशोई गांव में हुई है। बेटी की ननद का विवाह 9 दिसंबर को है। इसी की तैयारी के लिए वह बाइक से अकेले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई।
निर्माणाधीन चिकना रोड बन रहा हादसों का कारण
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के संभल-बहजोई मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस मार्ग को ठेका कंपनी मशीनों से उखड़वा रही है। उखड़ने के दौरान ही यह मार्ग चिकना और कहीं कहीं खुरदड़ा हो रहा है। जहां चिकना है वहां वाहन फिसल रहे हैं। इस मार्ग के चिकने होने के कारण सोमवार की दोपहर असमोली के गांव अकबंदपुर खूनपुर निवासी मुनीश की जान चली गई। राहगीरों के अनुसार मुनीश ने अपनी बाइक सामने से आ रही गाड़ी से बचाने के लिए साइड करनी चाही थी। ब्रेक लिए तो बाइक अचानक गिर गई और सामने से आ रही गाड़ी कुचलती हुई निकल गई। जिससे किसान की मौत हो गई। बताया कि इस मार्ग पर काफी हादसे हो रहे हैं। मार्ग चिकना होने के कारण दुपहिया वाहन फिसल जाते हैं और कई लोगों के चोट लग चुकी है।
हेलमेट प्रमाणित कंपनी का होना चाहिए, लोकल हेलमेट से खतरा बरकरार
संभल। मुनीश हेलमेट लगाए हुए थे लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। हेलमेट टूट गया और सिर कुचलने से मौत हो गई। दरअसल जिस हेलमेट को मुनीश ने पहना हुआ था वह लोकल कंपनी का था। यदि प्रमाणित कंपनी का हेलमेट होता तो शायद वह आसानी से नहीं टूटता और जान भी बच सकती थी। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि हेलमेट प्रमाणित कंपनी का पहनना चाहिए। जिससे सिर सुरक्षित रहे।

हादसे में एक ग्रामीण की जान गई है। चालक डीसीएम गाड़ी छोड़कर भाग गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। विद्युत गोयल, हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed