फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   family,sp,sambhal

अब गुन्नौर के सपाई कुनबे में कलह

Sun, 25 Sep 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 25 Sep 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
family,sp,sambhal
राजनी‌ति - फोटो : demo pic
बदायूं के युवक सतीश यादव के अपहरण के बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निर्वाचन क्षेत्र रहे गुन्नौर में सपाई कुनबे की कलह फलक पर आ गई। अपहर्ता को पकड़ने गए पुलिसकर्मी से विधायक की कोठी पर पिटाई के बाद विधायक राम खिलाड़ी के विरोधी सक्रिय हो गए। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पूर्व एमएलसी ऋषिपाल सिंह दद्दा और पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू कोतवाली पहुंच गए। इसके चलते पुलिस को विधायक समेत सोलह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। 
विज्ञापन


कभी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के प्रतिनिधित्व करने से राष्ट्रीय फलक पर सपा के गढ़ के रूप में जाने जा रहे गुन्नौर क्षेत्र में अब हालात बदल चुके हैं। सपा मुखिया के भतीजे धर्मेंद्र यादव के संसदीय क्षेत्र बदायूं का गुन्नौर वर्तमान में भी हिस्सा है। सालभर पहले कीरतपुर में सांसद के सामने पूर्व मंत्री अजित कुमार राजू तथा हाल ही में बबराला में उनके सामने पूर्व एमएलसी ऋषिपाल सिंह दद्दा विधायक पर अपनी भड़ास निकाल चुके हैं।
विज्ञापन


अब गुरुवार को जैसे ही विधायक की कोठी पर अपहृत व अपहरणकर्ता की मौजूदगी की सूचना मिली तो विरोधी सक्रिय हो गए। बबराला पुलिस चौकी का एक जोशीला कांस्टेबल सतेंद्र यादव आरोपी को पकड़ने कोठी के अंदर तक चला गया। जहां उसके साथ मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोधियों को घर बैठे मौका हाथ लग गया। पूर्व मंत्री अजित कुमार राजू व पूर्व एमएलसी ऋषिपाल दद्दा तो अपने समर्थकों के साथ कोतवाली तक भी पहुंच गए। यही कारण रहा कि विधायक के खिलाफ टालमटोल करने वाली गुन्नौर कोतवाली पुलिस को विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी पड़ गई।

यह चुनावी मौका है, अजित कुमार राजू खुद के लिए टिकट मांग रहे तो ऋषिपाल सिंह दद्दा अपने पौत्र सुमित यादव की सियासी पारी शुरू कराने की पुरजोर कोशिश में जुटे हैं। वहीं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू यादव भी टिकिट की दावेदारी कर रहे हैं। 



-मामला सिर्फ शादी करने के लिए लिए गए रुपये वापस करने का था, लेकिन उससे मेरा कोई मतलब नहीं था। जब पुलिस कर्मी कोठी पर गया तो मैं वहां मौजूद ही नहीं था, ना ही कोई मारपीट की गई लेकिन विरोधियों के दबाव में पुलिस ने मेरे खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। -राम खिलाड़ी सिंह यादव    विधायक गुन्नौर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed