{"_id":"650bef92e25a2f35ff0ba4c4","slug":"encounter-in-sambhal-animal-smuggling-accused-carrying-reward-ten-thousand-shot-in-leg-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब संभल में मुठभेड़: दस हजार का इनामी पशु तस्करी के आरोपी के पैर में लगी गोली, फायरिंग के बीच दो साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब संभल में मुठभेड़: दस हजार का इनामी पशु तस्करी के आरोपी के पैर में लगी गोली, फायरिंग के बीच दो साथी फरार
Thu, 21 Sep 2023 12:54 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:54 PM IST
सार
अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ने बताया कि नखासा थाना पुलिस गश्त पर थी। इस बीच कल्याणपुर के नजदीक आरोपी अयान और अन्य के मौजूद होने की जानकारी मिली। जब उसे घेर लिया गया तो उसने फायरिंग कर दी। इस बीच उसके दो साथी भाग निकले।
विज्ञापन
संभल मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
संभल के नखासा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गो हत्या के आरोपी अयान को गिरफ्तार किया है। आरोपी की दांए पैर में गोली लगी है। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। आरोपी पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे करीब नखासा थाना पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान संभल बाईपास पर गांव कल्याणपुर के नजदीक गोवंशीय पशु की हत्या का आरोपी थाना क्षेत्र के हिलाली सराय निवासी अयान मिल गया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा।
विज्ञापन
पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी। इसमें वह घायल होकर गिर गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सक्रिय गोतस्कर है।
विज्ञापन
गोवंशीय पशु की हत्या के मामले में ही वांछित चल रहा था। दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। बताया कि आरोपी के दो साथी भागे हुए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीम को लगाया गया है।