{"_id":"681a718644ab07774808810a","slug":"electricity-theft-caught-at-25-places-including-two-factories-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-122234-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दो कारखाने समेत 25 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दो कारखाने समेत 25 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन
संभल। सरायतरीन में हैंडीक्राफ्ट के दो कारखाने समेत 25 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। करीब 70 किलोवॉट की चोरी के इन मामलों में लगभग एक करोड़ रुपये का जुर्माना तय किया जा रहा है। विभाग ने बिजली चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसडीओ तृतीय कृष्ण गोपाल ने मंगलवार की दोपहर सरायतरीन में बराबर-बराबर संचालित हैंडीक्राफ्ट के दो कारखानों पर छापा मारा। यहां चोरी की बिजली से काम चल रहा था। दोनों ही कारखानाें में तीन-तीन एचपी की मोटर लगी थीं। जिनका भार पांच किलोवॉट से अधिक था। इनमें कारखाना स्वामी शाह अनवर के पास बिजली कनेक्शन था, लेकिन वह अलग से केबल डालकर बिजली चोरी कर रहा था। जबकि दूसरे कारखाना स्वामी नासिर के पास बिजली कनेक्शन नहीं था। करीब एक साल से दोनों ही कारखानों में बिजली चोरी हो रही थी। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वहीं विभाग ने सोमवार रात भी हयातनगर, सरायतरीन और कोट पूर्वी मोहल्ले में अभियान चलाकर 23 घरों से बिजली चोरी पकड़ी है। इन सभी घरों में मीटर से अलग केबल डालकर 65 किलोवॉट से अधिक की बिजली चोरी हो रही थी। इन मामलों में विभाग एक करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना लगाने की कार्रवाई कर रहा है। साथ ही सभी बिजली चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।