फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Eight girl students passed the National Merit Based Examination

Sambhal News: आठ छात्राओं ने उत्तीर्ण की राष्ट्रीय योग्यता आधारित परीक्षा

Sun, 02 Mar 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 02 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Eight girl students passed the National Merit Based Examination
चंदौसी के गांव आटा में पीएम श्री विद्यालय में मौजूद सम्मानित छात्र- छात्राएं: - फोटो : स्रोत- आयोजक
चंदौसी। गांव आटा के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के आठ छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय योग्यता आधारित परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका चयनिका वार्ष्णेय ने सभी बच्चों को फूल-माला पहनाकर व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पीएम श्री की छात्रा आयुषी शर्मा ने परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बताया कि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को 12 वीं तक हर माह एक हजार रुपये शासन की तरफ से मिलेंगे। इस धनराशि से उन्हें आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी और वह अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे। इस मौके पर रूपा रस्तोगी, अनुज कुमार, रेनू देवी, विनोद कुमार, सुमित कुमार, आरती देवी, भावना, मीना, रंजना आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

छात्राओं को दी जानकारी
चंदौसी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शनिवार को गांव अकबरपुर चितौरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को उनके हितार्थ के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। आउटरीच कार्यकर्ता सपना ने छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि की जानकारी दी। साथ ही चाइल्ड लाइन एवं वन स्टॉप सेंटर की कार्य प्रणाली के बारे में बताया। इसके अलावा महिला हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक शिशुपाल, सहायक अध्यापिका ममता शर्मा, एकता यादव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article