फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   e kachra jalane pr chah majdoor pakde

ई-कचरा जलाने पर छह मजदूर पकड़े, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 28 Sep 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 28 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
इसके बाद मुरादाबाद में दबिश देकर ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। 


पवांसा चौकी क्षेत्र के मिलक सैंजना (ओढ़ो की मढ़ैया) गांव में रविवार को रात एक खेत से धुआं उठ रहा था। आग भी नजर आ रही थी। खेत में तीन गाड़ियां खड़ी थीं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पवांसा चौकी की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां छह मजदूर ई-कचरा जला रहे थे। इन मजदूरों से पुलिस ने पूछताछ की और इसके बाद सभी मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया। बोरियों में भरा ई-कचरा कब्जे में ले लिया। एक मैक्स बुलेरो और दो पिकअप को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। 


पुलिस के मुताबिक दस बोरी ई-कचरा समेत जलाने के उपकरण बरामद किए। मजदूरों ने बताया कि मुरादाबाद में ई-कचरा जलाने पर पाबंदी है। बताया, एक स्थानीय सपा नेता के माध्यम से कचरा जलाए जाने से यहां जलाने आए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने बताया कि ई-कचरा जलाने से पूरे क्षेत्र में बदबू फैल गई थी दम घोटने वाली गैस वातावरण में फैल गईं थीं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन गाड़ियों के साथ बड़ी मात्रा में ई-कचरा मिला है।
विज्ञापन


टीवी की किटें और तमाम इलेक्ट्रानिक उपकरणों में से तांबा पीतल निकालने के लिए यहां पर ई-कचरा जलाया जा रहा था। इसे बहजोई थाना और पवांसा पुलिस चौकी की पुलिस ने मिलकर पकड़ा है। यह बात भी सामने आई थी कि दो मजदूर झुलसे हैं लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की छानबीन जारी है। मजदूरों और उनके ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस सभी आरोपियों का मंगलवार को चालान करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा नेता का था संरक्षण, पुलिस पर भी उठे सवाल ः संभल। ई-कचरा जलवाने के मामले में एक स्थानीय सपा नेता के शामिल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस पर भी आरोपियों को बचाने का आरोप लग रहा है लेकिन बहजोई के थाना प्रभारी ने इससे इनकार किया है। वहीं एएसपी का कहना है कि अगर साक्ष्य सामने आते हैं तो कार्रवाई होगी। भले ही कोई असरदार क्यों न हो।    


ई-कचरा जलाने से कार्बन-डाइ-आक्साइड, कार्बन-ट्राई-आक्साइड, डाइऑक्सिस, फ्रूसेंस आदि गैस निकलती हैं। इनसे कैंसर, नपुंसकता, एलर्जी, अस्थमा, स्वास और फेफड़े की बीमारी हो सकती है। -रश्मि शर्मा, विज्ञान शिक्षिका, उच्च प्राथमिक विद्यालय जहांगीरपुर।


ई-कचरा से कार्बन-मोनो-ऑक्साइड एवं अन्य जहरीली गैस एवं हाइड्रोकार्बन निकलते हैं। इसका मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
मुनेश सिंह- रसायन विज्ञान प्रवक्ता-वार्ष्णेय इंटर कालेज, बहजोई।


प्रदूषण फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
कमलेश दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed