फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to enmity, the baraatis were pelted with stones during the baraat, the glass of the car was broken, many were injured

Sambhal News: रंजिशन बरात चढ़त के दौरान बरातियों पर किया पथराव, कार का शीशा टूटा, कई चोटिल

Sat, 10 May 2025 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 10 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Due to enmity, the baraatis were pelted with stones during the baraat, the glass of the car was broken, many were injured
जुनावई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात बेटी की बरात आने पर गांव के कुछ लोगों ने रंजिश के चलते पीड़ित के मकान और बरात पर पथराव कर दिया है। परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। इसमें कई लोग चोटिल हो गए। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव के रहने वाले थान सिंह की पुत्री की शादी में बृहस्पतिवार को धर्मपुर टप्पा वैश से बरात आई थी। रात 11 बजे करीब बरात चढ़त के दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव कुछ लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। एतराज किए जाने पर आरोपियों ने बरातियों और थान सिंह के परिवार वालों से गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं छतों पर चढ़ कर थान सिंह एवं बरातियों तथा उनके वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से बरातियों की कार का शीशा टूट गया। बरात में आए कुछ लोग चोटिल हो गए। वहीं, पीड़ित थान सिंह ने गांव के ही संजू, मुकेश, राजेश, सचिन सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed