फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Difficulties increased due to potholes on the road near Sirsi railway crossing

Sambhal News: सिरसी रेलवे क्राॅसिंग के पास सड़क में गड्ढों से बढ़ीं दुश्वारियांs

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Difficulties increased due to potholes on the road near Sirsi railway crossing
संभल। संभल से मुरादाबाद मार्ग के बीच सिरसी में रेलवे क्राॅसिंग पास सड़क में बने गहरे गड्ढों की वजह से दुश्वारियां बढ़ी हुई हैं। गड्ढों की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। रात के वक्त हादसे का खतरा ज्यादा रहता है क्योंकि मार्ग पर समुचित रोशनी की व्यवस्था नहीं है।सिरसी में रेलवे क्राॅसिंग के पास सड़क में एक दो नहीं बल्कि कई गड्ढे बन चुके हैं। क्राॅसिंग से सिरसी की तरफ और संभल की तरफ बने गड्ढों का माहौल करीब एक महीने से है। गड्ढों से निकलने के दौरान कई ई-रिक्शा पलट चुके हैं और बाइकें भी गिर चुकी हैं। रेलवे क्राॅसिंग के पास होटल चलाने वाले नसीम का कहना है कि दिन में कई बार गड्ढों की वजह से हादसे होते रहते हैं। गड्ढों से होकर जब वाहन गुजरते हैं तो हादसे का अंदेशा रहता है। रात के समय तो अंधेरा रहता है, ऐसे में हादसे का अंदेशा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

लोगों ने रेलवे क्राॅसिंग के पास बने गड्ढों को भरकर आवागमन में सहूलियत देने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि इस मामले को लेकर जिम्मेदार विभाग को गंभीर होना चाहिए। क्योंकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो गया तो जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed