{"_id":"581105d74f1c1b2f77bc44f5","slug":"dengue-se-chhtra-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव अकबरपुर गहरा में डेंगू से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव अकबरपुर गहरा में डेंगू से छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
छात्र का नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जांच के बाद डाक्टर ने छात्र को डेेंगू होने की पुष्टि हुई थी।
तहसील क्षेत्र के गांव अकबरपुर गहरा निवासी रविदेव का बेटा दिवेश (25 वर्ष) जेएस डिग्री कालेज अमरोहा का बीए का छात्र है। दिवेश को दो दिन पहले बुखार आया था। बुखार आने के बाद परिजनों ने दिवेश कुमार गांव के ही झोलाछाप को दिखाया था। तबीयत में सुधार न होने पर परिजन दिवेश को नगर के निजी अस्पताल लेकर आए।
जहां दिवेश का मंगलवार से उपचार चल रहा था। डाक्टर की रिपोर्ट के अनुसार दिवेश को डेंगू की पुष्टि हुई थी। दिवेश की बुधवार को दोपहर अचानक तबीयत अधिक खराब हो गई। इसके बाद दिवेश की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।