फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand to make Asmoli Tehsil, MLA gave letter to CM

Sambhal News: असमोली को तहसील बनाने की मांग की मांग, सीएम को विधायक ने दिया पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:33 AM IST
विज्ञापन
Demand to make Asmoli Tehsil, MLA gave letter to CM
संभल। असमोली विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक पिंकी सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र दिया है। इसमें असमोली को तहसील बनाने की मांग की गई है। पत्र में कहा है कि पूर्व में दो बार शासन के मांगने पर असमोली को तहसील बनाने का प्रस्ताव संस्तुति सहित भेजा जा चुका है। लेकिन अभी तक असमोली को तहसील बनाने के आदेश नहीं हुए। विधायक ने तहसील बनाने के आदेश जारी करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

संभल जनपद का गठन 28 सितंबर 2011 को मुरादाबाद जिले की चंदौसी, संभल और बदायूं जिले की गुन्नौर तहसील को जोड़कर किया गया था। संभल तहसील में सबसे अधिक 399 गांव हैं। गुन्नौर तहसील में 383 राजस्व गांव हैं। जबकि सबसे कम राजस्व गांव चंदौसी तहसील में हैं। चंदौसी तहसील के राजस्व गांवों की संख्या 240 है।
विज्ञापन

जिले में कुल 1022 राजस्व गांव हैं। जब जनपद का गठन हुआ था, उसी समय से मुरादाबाद और अमरोहा जनपद के करीबी गांव संभल में खुद को शामिल किए जाने का विरोध कर रहे थे। जनता की मांग पर राजस्व परिषद में विचार हुआ और प्रस्ताव भी गए पर अटक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में अभी तीन तहसीलें हैं। संभल तहसील का विभाजन करके अगर असमोली को तहसील का दर्जा दिया जाता है, तो जिले में चार तहसीलें हो जाएंगी। शासन स्तर से नई तहसील बनाए जाने की प्रक्रिया वर्ष-2019 में शुरू की गई थी। शासन को संस्तुति सहित रिपोर्ट भेजी गई लेकिन अब तक आदेश नहीं हो सके। अब फिर से इस मांग को उठाया गया है। क्षेत्रीय विधायक पिंकी यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर असमोली को तहसील बनाने के लिए आदेश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed