फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand for recovery of Lekhpal missing for five days

Sambhal News: पांच दिन से लापता लेखपाल की बरामदगी की मांग

Thu, 02 Oct 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 02 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Demand for recovery of Lekhpal missing for five days
बहजोई कलेक्ट्रेट पर पहुंची लापता लेखपाल की पत्नी सपना। स्रोत सहयोगी
गुन्नौर/चंदौसी (संभल)। पांच दिन पहले घर से ड्यूटी पर गए मोहल्ला विष्णु विहार निवासी लेखपाल मोहित कुमार का अभी तक पता नहीं चल सका है। लेखपाल की पत्नी ने चंदौसी कोतवाली में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई है। साथ ही बुधवार को प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के मोहल्ला विष्णु विहार निवासी मोहित कुमार गुन्नौर तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। पत्नी सपना ने बताया कि पति 27 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। बताया कि चंदौसी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को पीड़िता परिवार की महिलाओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंची और अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

तहसीलदार गुन्नौर रविंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि लेखपाल मोहित कुमार की गुमशुदगी की सूचना मिल गई है। उनका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाया जा रहा है और परिजनों से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस व प्रशासन दोनों स्तर पर लेखपाल की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed