फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dance show without permission in neza fair

शहबाजपुरसूरा नगला के नेजा मेला में बालाओं के लगे ठुमके

Wed, 29 Mar 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 29 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
dance show without permission in neza fair
संभल के नेजा मेले में नाचती बाला। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
जिले के शहबाजपुरसूरा नगला गांव में मंगलवार को नेजा मेला में पांडाल लगाकर बालाओं से डांस कराया गया। किसी दूसरे शहर से आई डांस पार्टी ने फिल्मी गीतों पर डांस किया और इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


टिकट खरीद कर लोगों ने डांस का आनंद लिया। बगैर अनुमति हुए आयोजन का पुलिस ने रोकने की कोशिश नहीं की। हालांकि मीडियाकर्मी पहुंचे तो डांस बंद कराया गया। इस संबंध में आयोजक से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


गांव शहबाजपुरसूरा नगला गांव में नेजा मेला का आयोजन किया गया था। नेजा मेला में दूर दराज से लोग आए थे। मेला में लोगों को खुश करने के लिए पांडाल लगाकर बालाओं से डांस कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग भी टिकट लेकर बालाओं के ठुमकों के आनंद ले रहे थे। फिल्मी गानों पर बालाएं ठूमके लगा रहीं थीं, कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। जिस पांडाल में बालाओं के ठुमके लग रहे थे। उससे कुछ ही दूरी पर पुलिसकर्मी भी तैनात थे।  लेकिन किसी पुलिसकर्मियों ने डांस को रोकने की जहमत नहीं उठाया। 


नेजा मेला में बालाओं से ठुमके लगवाए गए हैं। इस मामले की जानकारी मुझे नहीं मिली है। आपके माध्यम से जानकारी हुई है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राम मूरत यादव, एएसपी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed