{"_id":"571684854f1c1b7d7b8b4ccb","slug":"sattebaji","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल पर सट्टा लगाते टीटीई के बेटे समेत छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएल पर सट्टा लगाते टीटीई के बेटे समेत छह गिरफ्तार
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
सट्टेबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में पुलिस की नाक के नीचे सट्टे का काला कारोबार चल रहा है। करोड़ों रुपये के सट्टे के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस औपचारिकताएं पूरी करती नजर आ रही है। मंगलवार को पुलिस ने क्रिकेट का सट्टा लगाते छह युवकों को सोमवार की देर रात करीब 10:55 बजे रेलवे के ओबीसी एसोसिएशन कार्यालय से टीटीई के बेटे समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
क्राइम ब्रांच की टीम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे के ओबीसी एसोसिएशन कार्यालय में क्रिकेट के सट्टे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रेलवे में टीटीई और एसोसिएशन के सचिव दीनानाथ के बेटे रवि कुमार, गोविंदा पुत्र इंद्रपाल, मोनू राघव पुत्र राकेश सिंह निवासी रेलवे कालोनी, प्रदीप पुत्र थान सिंह, अरुण पुत्र विक्रम सिंह, विक्रम पुत्र कल्यानदास निवासी संभल गेट को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने सात मोबाइल, एक एलईडी टीवी, सट्टा लिखा एक रजिस्टर बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है। क्रिकेट सट्टे का रैकेट चलाने वाले कुछ और व्यक्तियों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है। साक्ष्य मिलते ही दबिश देकर गिरफ्तार किया जाएगा।