{"_id":"5c9d2addbdec22146a72d4f5","slug":"61553803997-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नहीं कर रही छेड़खानी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस नहीं कर रही छेड़खानी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला को लिफ्ट देने के बहाने घर ले जाकर छेड़खानी की गई। शोर मचाने पर युवकों ने महिला को छोड़ दिया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। महिला का आरोप है कि पुलिस एक आरोपी को पकड़ कर लाई, लेकिन बाद में उसेे छोड़ दिया।
कोतवाली के मोहल्ला निवासी महिला का आरोप है कि 23 मार्च की शाम उसकी अपने पति से कहासुनी हो गई। जिसके बाद पति मूंछों वाले शिव मंदिर पर जाकर बैठ गया। महिला पति को तलाश करने रेलवे स्टेशन जा रही थी। रास्ते में उसे कुत्तों ने घेर लिया। इसी दौरान बाइक से मोहल्ले के दो युवकों ने उसे कुत्तों से बचाकर बाइक पर लिफ्ट दे दी। महिला का आरोप है कि एक युवक उसे अपने घर पर ले गया।
घर पर कोई नहीं था और अकेली देख उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला ने जब शोर मचाया तो युवकों ने दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला ने दोनो आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस एक आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। आरोप है कि पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और उसे छोड़ दिया। अब महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।