फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   फार्मासिस्ट की हालत में सुधार, फार्मासिस्टों ने दी आंदोलन की चेतावनी

फार्मासिस्ट की हालत में सुधार, फार्मासिस्टों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
फार्मासिस्ट की हालत में सुधार, फार्मासिस्टों ने दी आंदोलन की चेतावनी
संभल। दो साल से वेतन नहीं मिलने से परेशान जिला संयुक्त चिकित्सालय के फार्मासिस्ट कृष्ण कांत हटवाल की हालत में सुधार बताया जा रहा है। हालांकि अभी उपचार जारी है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी यहां बैठक कर उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन की बात कही। अस्पताल आकर फार्मासिस्ट का हालचाल भी जाना। वहीं, दूसरे विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फार्मासिस्ट का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए जो भी न्यायालय का आदेश होगा, उसका अनुपालन किया जाएगा। फिलहाल तो फार्मासिस्ट को एडी (हेल्थ) के कार्यालय में ही ज्वायनिंग देनी होगी।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय के फार्मासिस्ट केके हटवाल ने सोमवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया था। जिसके बाद उसे संयुक्त चिकित्सालय के बाद शहर के फजल एंड आनंद हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां के चिकित्सक डा. आनंद सिंह के अनुसार अब हालत में सुधार है, लेकिन अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संदीप बडोला के नेतृत्व में डीएस नेगी आदि कई पदाधिकारियों ने फार्मासिस्ट केके हटवाल का हालचाल जाना। साथ ही एक बैठक भी की। बैठक में कहा गया कि फार्मासिस्ट को तत्काल प्रभाव से बहाल कराया जाए। उसका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि फार्मासिस्ट के मामले में किसी अधिकारी की कोई गलती निकली तो उसके खिलाफ आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. एके गुप्ता का कहना है कि फार्मासिस्ट केके हटवाल का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए न्यायालय का जो भी आदेश होगा, उसका अनुपालन कराया जाएगा। फिलहाल तो फार्मासिस्ट का उपचार चल रहा है। ठीक होने के बाद भी फार्मासिस्ट को पूर्व के आदेशों के तहत अपर निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) के कार्यालय में ही ज्वानिंग देनी होगी। जब हाजिरी लगेगी, तभी वेतन दिया जा सकेगा।

इधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमिता सिंह ने बताया कि अभी सबसे पहले फार्मासिस्ट का पूरी तरह स्वस्थ होना जरूरी है। जब वह बात करने की स्थिति में होगा, तभी उससे बातचीत के बाद कोई अग्रिम कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed