फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sambhal: सत्यव्रत चाैकी में पुलिस कंट्रोल रूम शुरू, बवाल के बाद कराया गया था निर्माण, बढ़ी पुलिस की शक्ति

Thu, 24 Jul 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 24 Jul 2025 01:23 AM IST
सार

संभल में हिंसा के बाद तैयार की गई सत्यव्रत चाैकी में पुलिस कंट्रोल रूम शुरू कर दिया गया है। अब पूरे जिले के पुलिसकर्मियों की सूचनाओं का आदान-प्रदान यहीं से होगा। इस कंट्रोल रूम में आत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Control room started in Satyavrat Chowki
सत्यव्रत पुलिस चाैकी में कंट्रोल रूम शुरू - फोटो : संवाद

संभल में हिंसा के बाद जामा मस्जिद के सामने बनाई गई सत्यव्रत पुलिस चौकी में जिले का पुलिस कंट्रोल रूम शुरू हो गया है। इससे पहले बहजोई से जिला कंट्रोल रूम संचालित किया जाता है। बवाल के बाद संभल की सुरक्षा लगातार बढ़ाई जा रही है।



24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान संभल में हिंसा हो गई थी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पहले सत्यव्रत पुलिस चौकी निर्माण का निर्णय लिया था।

इस पुलिस चौकी के निर्माण के बाद जिले का पुलिस कंट्रोल रूम इस पुलिस चौकी से संचालित करने पर निर्णय हुआ था। एएसपी (उत्तरी) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम सत्यव्रत पुलिस चौकी से संचालित होने लगा है। बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के संभल में ऑपरेट होने से सुरक्षा मजबूत होगी।

Control room started in Satyavrat Chowki
सत्यव्रत पुलिस चाैकी में कंट्रोल रूम शुरू - फोटो : संवाद

पुलिस के अधिकारी व थानों में तत्काल सूचना दी जा सकेगी। बहजोई में नेटवर्क की दिक्कत का सामना करना पड़ता था। जिसके चलते जिले के कई थानों से संपर्क नहीं हो पाता था। सत्यव्रत पुलिस चाैकी में कंट्रोल रूम संचालित होने पर अब सभी थानों तक रेंज पहुंच रही है।

24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे होने के दौरान बवाल हुआ था। इसमें पुलिस पर पथराव, फायरिंग की गई थी। आगजनी की घटनाएं भी हुई थीं। बवाल के बाद ही संभल शहर में सुरक्षा मजबूत किए जाने पर अधिकारियों ने निर्णय लिया था।

Control room started in Satyavrat Chowki
सत्यव्रत पुलिस चाैकी में कंट्रोल रूम शुरू - फोटो : संवाद

परियावली पुलिस चौकी का लोकार्पण किया गया
असमोली थाने की नवीन पुलिस चौकी परियावली का बुधवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया गया। इससे परियावली के आसपास के गांवों के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस दौरान एसडीएम विकास चंद्र और सीओ असमोली कुलदीप कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Control room started in Satyavrat Chowki
सत्यव्रत पुलिस चाैकी संभल - फोटो : संवाद

हिंदूपुरा खेड़ा और दीपा सराय पुलिस चौकी का निर्माण अधूरा
बवाल जिन इलाके में हुआ था। वहां भी पुलिस चौकी बनाई जा रही हैं। हिंदूपुरा खेड़ा में तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी। इसको देखते हुए हिंदूपुरा खेड़ा और दीपा सराय में पुलिस चौकी का निर्माण चल रहा है। हालांकि अभी अधूरा पड़ा है। इन इलाके में बवाल के बाद निगरानी पर अधिकारियों ने ध्यान दिया है। इसको देखते हुए ही पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Control room started in Satyavrat Chowki
संभल हिंसा - फोटो : संवाद

सत्यव्रत पुलिस चौकी जिस स्थान पर बनी है वह पहले से ही ऊंचे टीले पर है। दो मंजिला इमारत बनने के बाद जब सैटेलाइट टावर लगाया गया तो जिलेभर में संपर्क हो सका। इसको देखते हुए ही जिला कंट्रोल रूम सत्यव्रत पुलिस चौकी में बनाया गया है। -राजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी (उत्तरी), संभल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed