{"_id":"687f5fcde559c3f29b0e8781","slug":"thieves-on-move-drone-terror-keeping-people-awake-at-night-guards-kept-with-sticks-and-torches-amroha-report-2025-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमरोहा से ग्राउंड रिपोर्ट: चोरों की चहलकदमी, ड्रोन की दहशत करा रही रतजगा; डंडे और टॉर्च लेकर पहरेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा से ग्राउंड रिपोर्ट: चोरों की चहलकदमी, ड्रोन की दहशत करा रही रतजगा; डंडे और टॉर्च लेकर पहरेदारी
चोरों की चहलकदमी और ड्रोन की दहशत गांवों में रतजगा करा रही है। लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। कहीं ड्रोन देखकर तो कहीं अफवाह से लोग दहशत में है। रविवार रात भी अधिकांश गांवों में यही हाल रहा।
लोग अपने गांव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीण रात को पहरेदारी कर रहे हैं। ग्रामीण रात में खेतों पर जाने से भी घबरा रहे हैं। रविवार रात संवाद न्यूज एजेंसी की टीम 24 से ज्यादा गांवों में पहुंची। यहां दहशतजदा गांव की हकीकत को देखा। लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर ग्रामीण गांव में पहरेदारी करते दिखे। कई गांवों में लोग सड़क पर चारपाई डालकर समूह बनाकर बैठे दिखे।
2 of 9
अमरोहा में पहरा देते लोग
- फोटो : संवाद
कुछ गांवों में संदिग्ध लोगों के देखे जाने के बाद ग्रामीण उन्हें जंगल में तलाशते दिखे। रहरा थानाक्षेत्र के मटीपुरा, फतेहपुर खादर, सैदनगली के गांव हाजीपुर तरारा, आदमपुर के गांव साथलपुर, दरियापुर, देहात थानाक्षेत्र के नन्हेड़ा अलीयारपुर, डिडौली क्षेत्र के कालखेड़ा, डिडौली, पलोला, श्यामपुर और रजबपुर के गांव दादूपुर के लोग जागते मिले। गांव-गांव में ऐसा माहौल है मानो कोई युद्ध चल रहा हो।
3 of 9
अमरोहा में पहरा देते लोग
- फोटो : संवाद
रात होते ही युवक लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर पहरे पर तैनात हो जाते हैं। छतों पर टॉर्च जलती हैं, रास्तों पर गश्त होती है और मंदिरों-मस्जिदों से एलान होने लगता है। लोगों के बीच चर्चा है कि 15 चोरों का एक गैंग कार से गांवों में आता है, ड्रोन से रेकी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
अमरोहा में पहरा देते लोग
- फोटो : संवाद
इसके बाद लूटपाट और महिलाओं से बदसलूकी करता है। विरोध करने पर हत्या भी कर देता है। हालांकि, पुलिस रिकॉर्ड में ऐसी कोई घटना दर्ज नहीं हुई है, फिर भी भय इतना है कि रात में गांवों के भीतर कार ले जाना खतरे से खाली नहीं है।
मानसिक रूप से कमजोर युवक को चोर समझकर पीटा
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर कलां गांव में ग्रामीणों ने एक मानसिक रूप से कमजोर युवक को चोर समझकर बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने समय रहते पहुंचकर उसकी जान बचाई। हालांकि पुलिस इन अफवाहों को बेबुनियाद बता रही है, पर गांवों में लोगों का भरोसा पुलिस से ज्यादा कम्युनिटी सुरक्षा तंत्र पर है। ये घटनाएं साफ करती हैं कि अफवाहें कैसे भय का रूप लेकर कानून-व्यवस्था के लिए नई चुनौती बन सकती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।